benifit of drinking coffee
अल्जाइमर का खतरा करें कम
साउथ फ्लोरिडा और मियामी यूनिवर्सिटी के रिसर्चरों ने एक स्टडी में पाया कि 65 साल से ज्यादा उम्र के जो लोग नियमित रूप से कॉफी पीते हैं उन्हें अल्जाइमर का कम खतरा रहता है।
जवां बनाएं
सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक कॉफी पीकर आप ज्यादा चुस्त, दरुस्त और स्मार्ट रह सकते हैं. टाइम पत्रिका के रिपोर्टर मिषाएल लेमोनिक के मुताबिक, "अगर आप कम सोते हैं और कॉफी पीते हैं, हर वह काम जो आप करेंगे, बेहतर होगा. प्रतिक्रिया, चौकन्ना रहना, एकाग्रता, तर्कसंगत होने जैसे सभी मुश्किल काम जो अक्लमंदी से जुड़े हुए हैं।"
कॉफी की लत ना लग जाएं
कॉफी में कैफीन होता है। यह रासायनिक पदार्थ दिल की धड़कन बढ़ाता है। नसों को शरीर में तो चौड़ा कर देता है लेकिन दिमाग में खून ले जानी वाली नसों को संकरा। कॉफी की लत भी पड़ सकती है। इससे आपको सिरदर्ध की समस्या भी हो सकती है।
Latest Lifestyle News