A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. जो न आती हो नींद तो अपनाएं 4-7-8 तकनीक

जो न आती हो नींद तो अपनाएं 4-7-8 तकनीक

नई दिल्ली: नींद न आना एक ऐसी बीमारी है जो एक सेहतमंद इंसान को भी शारीरिक और मानसिक रुप से बीमार बना देती है। इस बीमारी से निज़ात पाने के लिए लोग क्या क्या नहीं

जो न आती हो नींद तो...- India TV Hindi
जो न आती हो नींद तो अपनाएं 4-7-8 तकनीक

नई दिल्ली: नींद न आना एक ऐसी बीमारी है जो एक सेहतमंद इंसान को भी शारीरिक और मानसिक रुप से बीमार बना देती है।

इस बीमारी से निज़ात पाने के लिए लोग क्या क्या नहीं करते- गरम पानी से स्नान, गरम दूध का सेवन और यहां तक की तारे भी गिनते हैंल इस उम्मीद से कि नींद आ जाएगी लेकिन फिर भी नींद आके नहीं देती।

अब एक वैज्ञानिक ने दावा किया है कि उनके पास इस मर्ज़ का ऐसा इलाज है कि आप बग़ैर दवा के सिर्फ़ 60 सैकंड में नींद के आग़ोश में खो जाएंगे।

इस तकनीक का नाम है 4-7-8 जिसे इजाद किया है एरिज़ोना के डॉ. एंड्रू वील ने। उनका कहना है कि ये तकनीक आपके नर्वस सिस्टम को एक तरह से बेहोश करने का काम करती है जिससे शरीर का तनाव कम हो जाता है।

डॉ. वील के मुताबिक़ इस तकनीक के तहत आप मुंह बंद करके मन में चार तक गिने और नाक से से अंदर सांस लें। इसके बाद सात सैकंड तक सांस रोकें और फ़िर आठ सैकंड तक मुंह से एक साथ सांस छोड़ें।

चार सांस के लिए ये प्रक्रिया तीन बार दोहराएं।

डॉ ने बताया कि सांस अंदर लेने में जितना समय लगता है उसका दोगुना समय छोड़ने में लगता है। इस प्रक्रिया में आप कितना समय लगाते हैं ये महत्वपूर्ण नहीं है। महत्वपूर्ण है 4-7-8 का अनुपात।

दरअसल ये तकनीक भारतीय योग के आसन प्राणायम पर आधारित है।

डॉ वील का दावा है कि 4-7-8 तकनीक इसलिए शक्तिशाली है क्योंकि इससे फ़ेफ़ड़ों में ऑक्सीज़न अच्छे से भर जाती है।

Latest Lifestyle News