हेल्थ डेस्क: आज के समय में हर फल-सब्जियों में अधिक मात्रा में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। जिसके कारण वह हमारी सेहत के लिए काफी खतरनाक साबित हो जाती है। (इस कारण होते है अनियमित पीरियड्स, ऐसे पाएं इस समस्या से निजात)
फल-सब्जियों में ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशक, खाद हमारे पेट में जाकर जहर से कम काम नहीं करते है। इसी कारण आज के समय में हर व्यक्ति पेट संबंधी समस्या से जूझ रहा है। यहां तक कि इन विषैली फल-सब्जियों के कारण हार्ट, किडनी जैसी न जाने कितनी समस्या उत्पन्न हो रही है।
सबसे बड़ी समस्या है कि इस केमिकल से कैसे निजात पाएं, तो हम आपको अपनी खबर में बताते है कि कैसे आप इस समस्या से निजात पा सकते है। इससे निजात पाने के लिए आपके कोई खर्च नहीं है बल्कि नींबू और सिरका की मदद से केमिकल मुक्त फल सब्जियां पा सकते है। जानिए केमिल से निजात पाने की विधि के बारें में।
कभी भी फल और सब्जियों को लाकर तुरंत नहीं बनाना चाहइए। रात को सोने से पहले पानी में नींबू या फिर सिरका डालकर उसमें फल-सब्जियों को भिगो दें। इसके बाद दूसरे दिन इस पानी से निकालकर साफ कपड़े से पोछ लें। इससे फल और सब्जियों से केमिकल हट जाएगा। (सावधान! भारतीय बच्चों में तेजी से बढ़ रहा है ब्रेन ट्यूमर, रखें ऐसे ख्याल)
Latest Lifestyle News