जा रहे हैं जिम करने, तो अपने बैग में जरुर रखें ये चीजें
जा रहे हैं जिम करने, तो अपने बैग में जरुर रखें ये चीजें
India TV Lifestyle Desk
Published : Aug 02, 2017 12:58 pm IST, Updated : Aug 02, 2017 12:58 pm IST
अगर आप जिम या फिर एक्सरसाइज नहीं करेंगे तो आपका पूरा दिन एनर्जी से भरपूर रहना नामुमकिन है। कई लोग तो ऐसे होते है कि शौक-शौक में जिम ज्वाइन कर लेते है, लेकिन उन्हें इस बात का पता नहीं होता है कि जिम बैग में क्या ले जाना है क्या नहीं।
gym bag
कुछ हल्के और अच्छे फिटिंग की ब्रीथेबल कपड़ों का चयन करें, खासतौर पर तब आप कार्यालय से लौटने के बाद जिम का रुख कर रहे हों।
अपने वर्कआउट का लेखाजोखा रखना भी काफी जरूरी है, ताकि आप अपनी प्रगति पर नजर रख सकें। अपनी डायरी में सेट, रैप, वेट और आराम की अवधि आदि सभी प्रमुख रिकार्ड रखें।
अगर आप रियल टाइम में अपने हर कदम की प्रगति पर नजर रखना चाहते हैं तो एक बढ़िया हार्ट रेट मॉनिटर जरूर अपने जिम बैग में रखें। आप इसका इस्तेमाल कार्डियो और लिफ्टिंग सत्र में कर सकते हैं, ताकि अपने दिल की धड़कन पर नजर रख सकें और वांछित क्षेत्र में रह सकें।