A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 12 मार्च 2018: आज के दिन इन राशियों को कुछ खास बातों का ख्याल रखने की जरूरत है

राशिफल 12 मार्च 2018: आज के दिन इन राशियों को कुछ खास बातों का ख्याल रखने की जरूरत है

आज चैत्र कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और सोमवार का दिन है। साथ ही आज मूल नक्षत्र है। सोमवार होने के साथ-साथ शनि और मंगल की जोड़ी बन रही है। जिसके कारण कुछ राशियों में इसका अशुभ असर होगा।

तुला राशि

तुला राशि
आज नई दोस्ती की नींव रखने का दिन है। आज नए व्यावसायिक व सामाजिक संबंध बनने के प्रबल संकेत हैं। किसी सामाजिक समारोह में आप नए- नए लोगों से मिलेंगे जिससे कई नए संबंध भी स्थापित हो सकते हैं। आज आपको अपना फोन नम्बर या ई-मेल आई डी बदलने में जरा भी नहीं हिचकना चाहिए।

वृश्चिक राशि
आप ऐसी स्थिति में हैं कि आपको कई अधिकार और सत्ता मिलेंगे। इससे आपको बहुत खुशी होगी लेकिन ध्यान रहे कि इन अधिकारों के साथ आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी मिलेंगी। सत्ता और अहं के बीच ज्यादा दूरी नहीं होती इसलिए ध्यान रखें कि आप कहीं अपनी सत्ता का गलत इस्तेमाल ना करें।

Latest Lifestyle News