जब बात साइड डिश की हो यो चटनी की जगह कोई भी नहीं ले सकता है। खासकर, हरी धनिया की चटनी लोग अपने मेन्यू में ज़रूर रखते हैं। इसका खट्टा मीठा स्वाद, खान के ज़ायके को और भी बेहतर बना देता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हरी धनिया की चटनी कड़वी लगने लगती है जो खाने का स्वाद बिगाड़ देती है। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आता है कि आखिर चटनी का स्वाद कसैला क्यों आ रहा है। अगर आपके द्वारा बनाई गई चटनी भी कड़वी लगती है तो चलिए जानते हैं बिना कड़वाहट की हरी धनिया की चटनी कैसे बनाएं?
हरी धनिया की चटनी के लिए सामग्री:
एक कप बारीक कटी हरी धनिया, दो टमाटर, 8 से 9 लहसुन, अदरक का छोटा टुकड़ा, दो हरी मिर्च, नमक स्वाद अनुसार
कैसे बनाएं हरी धनिया की चटनी?
-
पहला स्टेप: हरी धनिया की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक कप हरी धनिया को अच्छी तरह से धोएं और उसका डंठल काट लें। केवल नरम डंठल और पत्तियों का उपयोग करें। अगर डंठल सख्त हैं, तो उन्हें निकाल दें। डंठल की वजह से भी कई बार धनिया कड़वी लगने लगती है।
-
दूसरा स्टेप: अब मिक्सर जार में बारीक कटी हरी धनिया, दो टमाटर, 8 से 9 लहसुन, अदरक का छोटा टुकड़ा, पुदीना, दो हरी मिर्च और स्वाद अनुसार नमक डालें। और एकदम हल्का दरदरा पीस लें। बहुत अधिक पुदीना कड़वाहट लाता है इसलिए धनिया की मात्रा पुदीने से ज्यादा रखें
-
तीसरा स्टेप: चटनी बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसे ज़्यादा देर तक एकदम बारीक न पीसें। मिक्सी को बहुत देर तक चलाने से पत्तियों का तेल निकलकर कड़वा हो सकता है।
-
चौथा स्टेप: अगर चटनी बारीक पीस गई है तो उसका कड़वाहट कम करने के लिए नींबू का रस, दही, या थोड़ी सी गुड़ मिलाएं।
धनिया चटनी का कड़वापन दूर करने के लिए आज़माएं ये उपाय:
-
केवल नरम डंठल और पत्तियों का उपयोग करें। अगर डंठल सख्त हैं, तो उन्हें निकाल दें। पुरानी या पीली पड़ चुकी पत्तियों का उपयोग करने से बचें।
-
बहुत अधिक पुदीना कड़वाहट लाता है। धनिया की मात्रा पुदीने से ज्यादा रखें।
-
मिक्सी को बहुत देर तक न चलाएं, इससे पत्तियों का तेल निकलकर कड़वा हो सकता है।
-
ज्यादा अदरक-लहसुन का इस्तेमाल न करें। अगर लहसुन अंकुरित हो गया है, तो उसे न डालें क्योंकि वह कड़वा होता है।
Latest Lifestyle News