India TV Lifestyle Desk
Published : Nov 30, 2015 06:35 pm IST, Updated : Nov 30, 2015 07:24 pm IST
नई दिल्ली: किसी को बडी समस्याओं का सामना करना पडता है जो अधिक समय तक रहती है जिसके कारण आप अशांत और सुकून भरी जिंदगी चाहनें के लिए अपनी जिंदगी आपको बोझिल लगने लगती है।
सुबह सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान करें। इसके बाद बड़ के पेड़ से 11 या 21 पत्ते तोड़े लें। ध्यान रखें कि ये पत्ते पूरी तरह से साफ व साबूत हों। अब इन्हें साफ पानी से धो लें और इनके ऊपर चंदन से भगवान श्रीराम का नाम लिखें। अब इन पत्तों की एक माला बनाएं। इसके लिए रंगीन धागें का यूज करें। इसके बाद किसी हनुमान मंदिर जाकर हनुमान प्रतिमा में यह माला पहना दें। इससे हनुमान जी जल्द प्रसन्न होते है। जिससे आपकी मनचाही मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है।
अगर आपकी कुंडली में शनि दोष है जिसके लिए आपने जाने कितने उपाय किए है। इस बार मंगलवार के दिन एक पोटली में काले उडद और कोयला ले औऱ इसमें एक सिक्का भी रखें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से बांधकर किसी नही में प्रवाहित कर दे। इसके बाद किसी हनुमान मंदिर में जाकर राम नाम का जाप करें। इससे आपको कई फायदा मिलेगे।
अगर आपके घर में बास्तु दोष की समस्या है तो मंगलवार को घर में पारद से निर्मित हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित करें। तंत्र शास्त्र के अनुसार पारद से बनी हनुमान प्रतिमा की पूजा करने से बिगड़े काम भी बन जाते हैं। साथ ही वास्तु दोष स निजात मिल जाता है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा आने लगती है।