Vastu Tips: डाइनिंग रूम में बड़ा शीशा लगाना भाग्य के लिए होता है शुभ, वास्तु दोष दूर होने के साथ होते हैं ये अचूक लाभ
Vastu Tips: डाइनिंग रूम में बड़ा शीशा लगाना भाग्य के लिए होता है शुभ, वास्तु दोष दूर होने के साथ होते हैं ये अचूक लाभ
India TV Lifestyle Desk
Published : Apr 09, 2021 06:47 am IST, Updated : Apr 09, 2021 06:47 am IST
अगर आपका किचन पश्चिम मुखी है तो आप पीछे की तरफ, यानी पूर्व दिशा की दिवार पर एक गोल शीशा लगाएं।
Image Source : INSTAGRAM: BRABBUVastu Tips: डाइनिंग रूम में शीशा लगाना होता है शुभ, वास्तु दोष दूर होने के साथ होते हैं ये अचूक लाभ
वास्तु शास्त्र में आज जानिए भोजनकक्ष में आइने के बारे में। भोजनकक्ष में आइना लगाना बहुत ही अच्छा माना जाता है और वो भी बड आकृति का। भोजन कक्ष की दीवार पर लगे बड़े-बड़े आइने ऊर्जा के अद्बभुत स्त्रोत होते हैं।
यह भाग्य के लिये बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर भोजनकक्ष में ठीक डाइनिंग टेबल के सामने बड़ा-सा आइना लगा हो तो उसमें खाने के दौरान देखने पर खाने के दोगुने होने का आभास होता है, जिससे भूख तो अधिक लगती ही है साथ ही घर के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और उनमें खुशी का संचार बढ़ता है।
इसके अलावा अगर आपका किचन पश्चिम मुखी है तो आप पीछे की तरफ, यानी पूर्व दिशा की दिवार पर एक गोल शीशा लगाएं. इससे आपके किचन में जो भी वास्तु दोष है वो दूर हो जायेगा।