A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बुक किए गए एयर टिकट कैंसल कराने पर नहीं मिलेगा रिफंड, सरकार ने एयरलाइंस कंपनियों को दिए निर्देश

बुक किए गए एयर टिकट कैंसल कराने पर नहीं मिलेगा रिफंड, सरकार ने एयरलाइंस कंपनियों को दिए निर्देश

सरकार ने सभी एयरलाइंस कंपनियों को निर्देश दिया है कि पिछले 48 घंटे में काउंटरों से बु‍क किए गए एयर टिकट को कैंसल करने पर उसका रिफंड नहीं किया जाएगा।

बुक किए गए एयर टिकट कैंसल कराने पर नहीं मिलेगा रिफंड, सरकार ने एयरलाइंस कंपनियों को दिए निर्देश- India TV Hindi
बुक किए गए एयर टिकट कैंसल कराने पर नहीं मिलेगा रिफंड, सरकार ने एयरलाइंस कंपनियों को दिए निर्देश

नई दिल्‍ली। देश में 500 और 1000 रुपए के नोट चलन से बाहर होने के देश में काले धन को सफेद करने के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। सरकार अपनी पैनी नजर चारों और रखे हुए हैं और रोज-रोज नए निर्देश जारी कर रही है। मंगलवार रात 12 बजे से 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट बंद होने के बाद से एयर टिकट बुक कराने में असामान्‍य बढ़ोतरी हुई है।

इसे देखते हुए सरकार ने सभी एयरलाइंस कंपनियों को निर्देश दिया है कि पिछले 48 घंटे में पुराने 500 और 1000 के नोट के जरिये सीधे हवाई अड्डों के काउंटरों से बु‍क किए गए टिकटों को कैंसल करने पर उसका रिफंड नहीं किया जाएगा।  दो दिन पहले इन नोटों को बंद किए जाने के बाद से एयरलाइंस की बुकिंग में असामान्य बढ़ोतरी हुई है।

  • कालेधन के खिलाफ अपनी लड़ाई में सरकार ने इन दो ऊंचे मूल्य के नोटों को बंद कर दिया है।
  • लेकिन विमान यात्रा के टिकट बुक कराने, ट्रेन यात्रा तथा सरकार संचालित बसों में यात्रा के लिए इनके जरिये 11 नवंबर तक टिकट बुक कराये जा सकते हैं।
  • यह आशंका जताई जा रही है कि बहुत से लोग अपने बेहिसाबी धन के जरिये ये टिकट बुक करा रहे हैं।
  • जिससे बाद में टिकट रद्द कराकर रिफंड पाया जा सके।
  • सूत्रों ने बताया कि यह निर्देश सरकार में शीर्ष स्तर से आया है।
  • डीजीसीए ने एयरलाइंस को कड़ाई से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि ऐसे ग्राहक जो कि 500 और 1,000 के नोट के जरिये टिकट बुक करा रहे हैं वे इसे रद्द कराकर रिफंड न लेने पाएं।
  • हालांकि इस बारे में सरकार या डीजीसीए की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
  • कुछ एयरलाइंस ने पहले ही घोषणा की है कि पिछले 48 घंटों में पुराने करेंसी नोटों के जरिये बुक कराए गए टिकट रद्द नहीं होंगे और इन पर रिफंड नहीं मिलेगा।

Latest Business News