A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रिलायंस जियो के लॉन्च होने से पहले टेलीकॉम सेक्टर में मची खलबली, एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया ने घटाईं दरें

रिलायंस जियो के लॉन्च होने से पहले टेलीकॉम सेक्टर में मची खलबली, एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया ने घटाईं दरें

रिलायंस जियो की बहुप्रचारित 4G सेवाओं की शुरूआत से पहले मौजूदा टेलीकॉम कंपनियों एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया ने अपनी शुल्क दरों में कटौती की है।

रिलायंस जियो के लॉन्च होने से पहले मची खलबली, एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया ने घटाईं दरें- India TV Hindi
रिलायंस जियो के लॉन्च होने से पहले मची खलबली, एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया ने घटाईं दरें

नई दिल्ली। रिलायंस जियो की बहुप्रचारित 4G सेवाओं की शुरूआत से पहले मौजूदा टेलीकॉम कंपनियों एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया ने अपनी शुल्क दरों में कटौती की है। डेटा से लेकर फ्री कॉल की पेशकश कर रही हैं ताकी बाजार में अपनी पकड़ को मजबूत बनाए रखा जा सके। ब्रोकरेज फर्मों का मानना है दूरसंचार कंपनियां विभिन्न डेटा शुल्क दर नीतियां अपना रही हैं। भारती एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया ने इनोवेटिव प्राइस कीमत स्ट्रक्चर की कोशिश की है।

बाजार में अग्रणी भारती एयरटेल ने दो प्लान की घोषणा की जिनमें डेटा का शुल्क 80 फीसदी तक कम किया गया है। कंपनी का 51 रुपए प्रति जीबी डेटा का यह प्लान 250 रुपए से अधिक शुल्क वाले आम प्लान के समकक्ष पेश किया गया है। हालांकि इसमें 1498 रुपए सालाना के अग्रिम भुगतान की शर्त है। इससे 1GB डेटा मासिक इस्तेमाल करने वाले के लिए 30 फीसदी जबकि 2GB डेटा का इस्तेमाल करने वाले के लिए 37 फीसदी बचत होगी।

तस्वीरों में देखिए लाइफ के स्मार्टफोन

lyf Smart Phone

lyf-flame

lyf Smart Phone

lyf Smart Phone

lyf Smart Phone

lyf Smart Phone

lyf Smart Phone

क्रेडिट सुइस के अनुसार, अब तक उच्च अग्रिम शुल्क, निम्न आवर्ती रिचार्ज जैसे प्लान को व्यापक बाजार अपील नहीं मिलती थी। इसके अनुसार, हमारा मानना है कि शुल्क दर कटौती प्लान के लिए लक्षित बाजार काफी छोटा नजर आ रहा है। यूबीएस का कहना है, एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन सभी ने प्रीपेड इंटरनेट पैक के लिए डेटा मात्रा बढ़ाई है। इसके अनुसार, हमारा आकलन कहता है कि मेगा बचत पैक पारंपरिक प्लान की तुलना में 35-40 फीसदी और सस्ते हैं। इसके अनुसार रिलायंस जियो के आने से सस्ते 4जी हैंडसेट व डेटा शुल्कों के साथ डेटा खपत बढ़ेगी।

Latest Business News