A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. डिफॉल्‍टर्स के मामले में भारत है गंभीर, ब्रिटिश मंत्रियों के साथ बातचीत में उठाएंगे यह मुद्दा : जेटली

डिफॉल्‍टर्स के मामले में भारत है गंभीर, ब्रिटिश मंत्रियों के साथ बातचीत में उठाएंगे यह मुद्दा : जेटली

ब्रिटेन में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि भारत बैंकों का कर्ज लेकर उसे नहीं चुकाने वालों (डिफॉल्‍टर्स) के मामले को बड़ा गंभीर मामला मानता है।

लंदन में बोले जेटली : डिफॉल्‍टर्स के मामले में भारत है गंभीर, ब्रिटिश मंत्रियों के साथ बातचीत में उठाएंगे यह मुद्दा- India TV Hindi
लंदन में बोले जेटली : डिफॉल्‍टर्स के मामले में भारत है गंभीर, ब्रिटिश मंत्रियों के साथ बातचीत में उठाएंगे यह मुद्दा

लंदन। ब्रिटेन की यात्रा पर आए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि भारत बैंकों का कर्ज लेकर उसे नहीं चुकाने वालों (डिफॉल्‍टर्स) के मामले को बड़ा गंभीर मामला मानता है। उनके इस बयान का संकेत यह माना जा रहा है कि जेटली ब्रिटेन के मंत्रियों के साथ बातचीत में शराब व्यवसायी विजय माल्या का मुद्दा उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Price War: BSNL ने लॉन्च किया ‘दिल खोल के बोल’ प्लान, रोमिंग में FREE कॉलिंग के साथ मिलेगा 6GB डेटा

ब्रिटेन के मंत्रियों के साथ उठाएंगे डिफॉल्‍टर्स का मुद्दा

  • जेटली से यहां संवाददाताओं ने पूछा था कि क्या वह भारत में कर्ज न चुका कर ब्रिटेन में बैठे व्यक्तियों का मसला यहां के मंत्रियों के साथ अपनी बातचीत में उठाएंगे।
  • जवाब में वित्त मंत्री ने कहा, निश्चित रूप से। जब मौका मिलता है तो मैं यहां अपने समकक्ष लोगों के सामने यह बात उठाता हूं।
  • जेटली के पास कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय का प्रभार भी है। वह आज यहां ब्रिटेन के वित्त मंत्री से मिलने वाले हैं।
  • जेटली ने कहा, भारत सरकार का जहां तक सवाल है तो हम अपनी वित्तीय प्रणाली के प्रति देनदारी में चूक के मामले को बहुत गंभीर मामला मानते हैं।
  • हमने पहले ही मजबूत संकेत दे रखा है कि यदि आप सरकारी खजाने के साथ धोखाधड़ी करते हैं या आप बैंकिंग व्यवस्था को छकाना चाहते हैं तो सरकार वित्तीय संस्थानों को अपनी ओर से पूरी मदद करेगी ताकि वे अपना एक-एक पैसा वसूल सकें।

यह भी पढ़ें : Bharti Airtel के चेयरमैन मित्तल ने कहा- लड़ाई हुई शुरू, मजबूत ऑपरेटर ही अब टिक पाएंगे

  • जेटली ने कहा कि सरकार के इस सख्त रवैए के चलते ही कर्ज न देने वाले कई व्यक्ति भागे-भागे फिर रहे हैं और दूसरे देशों में शरण लेकर वहां की व्यवस्था की ओट ले रहे हैं।
  • जेटली ने कहा कि भारतीय जांच एजेंसियां ऐसे लोगों से धन की वसूली के लिए और भारत में उनकी संपत्तियों की कुर्की के लिए हरसंभव कानूनी रास्ते अपना रही है।
  • उनका प्रयास है कि ऐसे व्यक्यिों को भारत लाया जाए और कानून के हिसाब से उनकी जवाबदेही तय हो।

Latest Business News