A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुक्रवार को 8 पैसा कमजोर होकर 68.18 पर खुला

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुक्रवार को 8 पैसा कमजोर होकर 68.18 पर खुला

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 8 पैसा कमजोर होकर 68.18 पर खुला है। हालांकि, बीते सत्र में भारतीय रुपया मजबूती के साथ बंद हुआ था।

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुक्रवार को 8 पैसा कमजोर होकर 68.18 पर खुला- India TV Hindi
एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुक्रवार को 8 पैसा कमजोर होकर 68.18 पर खुला

नई दिल्ली। शुक्रवार के कारोबारी  सत्र में भारतीय रुपए की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 8 पैसा कमजोर होकर 68.18 पर खुला है। हालांकि, बीते सत्र में भारतीय रुपया मजबूती के साथ बंद हुआ था।

यह भी पढ़े: बैंक-ATM से कैश निकालने की सीमा फरवरी में हो जाएगी खत्म, RBI जल्द कर सकता है ऐलान

बुधवार को रुपया 7 पैसा मजबूत हुआ

  • डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को 7 पैसे की बढ़त के साथ 68.08 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की मजबूती के साथ 68.15 के स्तर पर बंद हुआ था।

रुपए का दायरा

  • केडिया कमोडिटी के अजय केडिया के मुताबिक डॉलर के मुकाबले रुपया आज 68.22 से 68.48 के दायरे में रह सकता है।

यह भी पढ़े: नोटबंदी से सरकार होगा 72,800 करोड़ रुपए का प्रॉफिट, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

रुपए में बड़ी गिरावट की आशंका नहीं

  • आईएफए ग्लोबल के प्रबंध निदेशक अभिषेक गोयनका ने कहा, ट्रंप की नीतियों को लेकर अभी भी अनिश्चितता है। इसी वजह से डॉलर हर जगह कमजोर हो गया।

2017 में कमजोर रहेगी रुपए की चाल

  • इस साल अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में रिकॉर्ड गिरावट आएगी।
  • न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के सर्वे में सामने आया है कि ग्लोबल बॉन्ड यील्ड्स में बढ़ोतरी और नोटबंदी की वजह से रुपया और कमजोर होगा। पिछले साल रुपए ने भारतीय उपमहाद्वीप की ज्यादातर मुद्राओं के मुकाबले थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया।
  • लेकिन, अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में डॉनल्ड ट्रंप की जीत और भारत में नोटबंदी की घोषणा के बाद 2016 के आखिर में पूंजी निकासी की गति तेज हो गई।

Latest Business News