A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. लेनोवो खोलेगी देश में 100 से ज्‍यदा र्स्‍माटफोन सेवा केंद्र, ग्राहकों को मिलेगी बेहतर सर्विस

लेनोवो खोलेगी देश में 100 से ज्‍यदा र्स्‍माटफोन सेवा केंद्र, ग्राहकों को मिलेगी बेहतर सर्विस

दिवाली तक लेनोवो की देश के 40 शहरों में 50 स्‍मार्टफोन सेवा केंद्र और अगले वर्ष मध्य तक 100 से अधिक ग्राहक सेवा केंद्र खोलने की योजना है।

लेनोवो खोलेगी देश में 100 से ज्‍यदा र्स्‍माटफोन सेवा केंद्र, ग्राहकों को मिलेगी बेहतर सर्विस- India TV Hindi
लेनोवो खोलेगी देश में 100 से ज्‍यदा र्स्‍माटफोन सेवा केंद्र, ग्राहकों को मिलेगी बेहतर सर्विस

नई दिल्‍ली। फॉर्च्‍यून-500 में शामिल वैश्विक कंपनी लेनोवो अपने स्मार्टफोन ग्राहकों को बेहतर सर्विस डिलीवरी अनुभव उपलब्ध कराना चाहती है। इसके लिए उसने मोटोरोला के साथ भागीदारी में विशिष्ट ग्राहक सेवा केंद्र खोलने की योजना बनाई है। दिवाली तक कंपनी की देश के 40 शहरों में ऐसे 50 सेवा केंद्र और अगले वर्ष मध्य तक 100 से अधिक ग्राहक सेवा केंद्र खोलने की योजना है।

कंपनी ने बताया कि वर्तमान में उसके 350 से भी अधिक सेवा केंद्र पहले से काम कर रहे हैं। लेनोवो इंडिया के निदेशक (स्मार्टफोंस) सुधीन माथुर ने कंपनी की इस रणनीति के बारे में बताया कि त्योहारों के मौसम में लेनोवो पूरे भारत में स्मार्टफोन ग्राहक सेवा को पूरी तरह से एक नए स्तर पर ले जाने की योजना बना रही है। हम ग्राहकों को बेहतर सेवा अनुभव प्रदान करना चाहते हैं और साथ ही दिवाली के अवसर पर अपने कुछ सर्वाधिक लोकप्रिय स्मार्टफोन को अतिरिक्त विशेषताओं के साथ पेश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अक्‍टूबर अंतिम सप्ताह तक लेनोवो ए 6000 शॉट जो कि कंपनी का 4जी स्मार्टफोन श्रृंखला का शक्तिशाली विकसित संस्करण है, प्रमुख बिक्री केंद्रों पर उपलब्ध हो जाएगा। इसकी कीमत 9,999 रुपए है। सस्ते बजट वालों के लिये ए 1000, इसकी कीमत 4,999 रुपए और खास मांग वाले ग्राहकों के लिए के3 नोट का विशेष संस्करण पेश किया जाएगा, जिसकी कीमत 12,999 रुपए होगी।

यह भी पढ़ें

Sony ने 23MP कैमरा और 2TB मेमोरी के साथ लॉन्‍च किए दो नए दमदार स्‍मार्टफोन

Latest Business News