A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. NRI 30 जून तक RBI में जमा कर सकते हैं पुराने 500-1000 रुपए के नोट, सरकार ने की घोषणा

NRI 30 जून तक RBI में जमा कर सकते हैं पुराने 500-1000 रुपए के नोट, सरकार ने की घोषणा

प्रवासी भारतीय (NRI) और दूसरे देशों में रहने वाले भारतीय 30 जून तक RBI के कार्यालयों में पुराने 500 और 1000 रुपए के नोट जमा कर सकेंगे। सरकार ने की घोषणा

Need to Know: NRI 30 जून तक RBI में जमा कर सकते हैं पुराने 500-1000 रुपए के नोट, सरकार ने की घोषणा- India TV Hindi
Need to Know: NRI 30 जून तक RBI में जमा कर सकते हैं पुराने 500-1000 रुपए के नोट, सरकार ने की घोषणा

नई दिल्ली। प्रवासी भारतीय (NRI) और दूसरे देशों में रहने वाले भारतीय 30 जून तक RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) के कार्यालयों में पुराने  500 और 1,000 रुपए के नोट  जमा कर सकेंगे। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

यह भी पढ़े: NRI के लिए पुराने नोट बदलना नहीं होगा आसान, कस्‍टम अधिकारियों से घोषणा फॉर्म पर लगवानी होगी मुहर

25,000 रुपए तय की लिमिट

  • विदेश मंत्रालय ने कहा कि इन नोटों को बदलने के प्रावधान, विदेशी विनिमय प्रबंधन (मुद्रा का निर्यात एवं आयात) नियमन, 2015 की अधिसूचना से संबद्ध होंगे जिसमें मुद्रा को स्वदेश लाने की सीमा प्रति व्यक्ति 25,000 रुपए निर्धारित की गई है।

यह भी  पढ़ें: प्रमुख सरकारी योजनाओं के लिए अब ऑनलाइन धन भेज सकेंगे प्रवासी भारतीय, PIO

बेंगलुरू में होने वाला है तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन

  • यह घोषणा, बेंगलूरू में होने जा रहे तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन से एक दिन पहले की गई है।
  • इस सम्मेलन में दुनियाभर से भारतीयों के शामिल होने की संभावना है।

Latest Business News