A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सेंसेक्स पहुंचा दो माह के उच्च स्तर पर, निफ्टी 7600 के पार

सेंसेक्स पहुंचा दो माह के उच्च स्तर पर, निफ्टी 7600 के पार

विदेशी कोषों के भारी निवेश के चलते बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 275 अंक चढ़कर दो माह के उच्च स्तर 24,952.74 अंक पर बंद हुआ।

In Pics: सेंसेक्स पहुंचा दो माह के उच्च स्तर पर, निफ्टी ने पार की 7600 की सीमा- India TV Hindi
In Pics: सेंसेक्स पहुंचा दो माह के उच्च स्तर पर, निफ्टी ने पार की 7600 की सीमा

मुंबई। विदेशी कोषों के भारी निवेश के चलते बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 275 अंक चढ़कर दो माह के उच्च स्तर 24,952.74 अंक पर बंद हुआ। इसके साथ ही सेंसेक्स में लगातार तीसरा साप्ताहिक लाभ दर्ज किया गया है।

कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व के शांत रुख का बाजार धारणा पर असर रहा और मुख्य शेयरों को लिवाली समर्थन मिला। बीएसई का तीस शेयर आधारित सेंसेक्स कारोबार के दौरान सकारात्मक बना रहा और 24,986.94 अंक की ऊंचाई छूने के बाद अंतत: 275.37 अंक की मजबूती दिखाता हुआ 24,952.74 अंक पर बंद हुआ।

कोचीन एयरपोर्ट का बिजली बिल हुआ जीरो, बना 100% सोलर एनर्जी से चलने वाला दुनिया का पहला हवाई अड्डा

तस्वीरों में देखिए बाजार का हाल

share market as on 18 march

IndiaTV Paisa

IndiaTV Paisa

IndiaTV Paisa

यह छह जनवरी के बाद का इसका उच्चतम बंद स्तर है। कल सेंसेक्स 5.11 अंक टूटा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी एक बार फिर 7600 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को लांघ गया और 91.80 अंक की तेजी दिखाता हुआ 7604.35 अंक पर बंद हुआ।

आईटी कंपनी टीसीसी का शेयर 3.21 फीसदी चढ़कर 2427.25 रुपए व गेल का शेयर 3.13 फीसदी चढ़कर 364.15 रुपए प्रति शेयर रहा। लिवाली समर्थन के कारण अडानी पोर्ट्स, एसबीआई, इंफोसिस, भेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, विप्रो, डा रेड्डीज व टाटा मोटर्स का शेयर भी लाभ के साथ बंद हुआ।

Latest Business News