A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. वोडाफोन ने बिजली बिल भुगतान के लिए यूपीपीसीएल के साथ किया करार

वोडाफोन ने बिजली बिल भुगतान के लिए यूपीपीसीएल के साथ किया करार

टेलिकॉम कंपनी Vodafone और UPPCL के बीच एक करार हुआ है। इस करार के अंतर्गत पूर्वी उत्तर प्रदेश में जनता अपने मोबाइल से ही बिजली के बिल का भुगतान कर सकेगी।

Vodafone ने शुरू की मोबाइल से बिजली बिल भुगतान की सेवा, UPPCL के साथ किया करार- India TV Hindi
Vodafone ने शुरू की मोबाइल से बिजली बिल भुगतान की सेवा, UPPCL के साथ किया करार

नई दिल्‍ली। देश की प्रमुख टेलिकॉम कंपनी Vodafone और उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के बीच एक करार हुआ है। इस करार के अंतर्गत पूर्वी उत्तर प्रदेश में जनता अपने मोबाइल से ही बिजली के बिल का भुगतान कर सकेगी। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को वोडाफोन m-pesa के माध्यम से अपना बिजली का बिल जमा करना होगा। इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए आपको वोडाफोन का ग्राहक होना भी जरूरी नहीं है। ऐसे मोबाइलधारक जो वोडाफोन की सेवाएं इस्तेमाल नहीं करते वे भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए बस उनकों अपना अकाउंट वोडाफोन m-pesaमोबाइल एप पर रजिस्टर करना होगा।

तस्‍वीरों में देखिए भारत में बिजली की स्थिति

power

IndiaTV Paisa

IndiaTV Paisa

IndiaTV Paisa

IndiaTV Paisa

IndiaTV Paisa

इस स्कीम को प्रोत्साहन देने के लिए वोडाफोन शुरुआत में ग्राहकों को आकर्षक ऑफर भी दे रही है। पहले 6 महीने तक मोबाइल के बिल का भुगतान करके ग्राहक अपना बिजली का बिल 5 फीसदी तक घटा सकते हैं। इसकी अधिकतम सीमा 50रुपए होगी। वोडाफोन कस्टमर्स को यह छूट ट्रांस्जैक्शन फीस में छूट देकर पास करेगा।

सरकार ने फरवरी में सभी तरह के डिजिटल पेमेंट से सरचार्ज और सर्विस टैक्स को हटा दिया है। डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए सरकार के तमाम विभागों को डिजिटल पेमेंट पर से सर्विस चार्ज और कंवीनेंस फीस जैसे चार्ज भी हटाने को कहा है। 31 दिसंबर को खत्म हुई तिमाही में वोडाफोन m-pesa पर एक्टिव यूजर्स की संख्या 45 फीसदी बढ़कर 962,000 के करीब पहुंच गई है। मौजूदा समय में वोडाफोन एम पैसा के जरिये रोजाना 78,000 लेन-देन होते हैं। देशभर में वोडाफोन एम-पैसा के करीब 102,000 एजेंट हैं।

Latest Business News