A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. Jyoti Global Plast ने IPO का प्राइस बैंड किया तय, इस तारीख से लगा सकेंगे बोली, जानें GMP

Jyoti Global Plast ने IPO का प्राइस बैंड किया तय, इस तारीख से लगा सकेंगे बोली, जानें GMP

ज्योति ग्लोबल प्लास्ट का आईपीओ पूरी तरह ओपन फॉर सेल है। हाल ही में कंपनी ने रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्रों में प्रवेश किया है और इस सेगमेंट में ₹20 करोड़ से अधिक की ऑर्डर बुक दर्ज की है।

कंपनी का शेयर एनएसई इमर्ज पर लिस्टेड होगा। - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK कंपनी का शेयर एनएसई इमर्ज पर लिस्टेड होगा।

प्लास्टिक और फाइबर रिइनफोर्स्ड पॉलिमर (एफआरपी) मोल्डिंग में सक्रिय कंपनी ज्योति ग्लोबल प्लास्ट ने  अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) की घोषणा कर दी है। यह इश्यू 4 अगस्त 2025 से खुलेगा और 6 अगस्त को बंद होगा। कंपनी ने इस IPO का प्राइस बैंड ₹62 से ₹66 प्रति शेयर तय किया है। पीटीआई की खबर के मुताबिक, आईपीओ का कुल इश्यू साइज ₹35.44 करोड़ है। कुल इक्विटी शेयर 53.70 लाख हैं। यह फ्रेश इश्यू होगा, जिसके तहत 43.20 लाख शेयरों की बिक्री की जाएगी।

कंपनी जुटाई राशि का क्या करेगी

खबर के मुताबिक, पूरी तरह ओपन फॉर सेल है। कंपनी का शेयर एनएसई इमर्ज पर लिस्टेड होगा। इस आईपीओ कंपनी के लिए लीड मैनेजर यूनिस्टोन कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड है। कंपनी इस आईपीओ से जुटाई राशि का इस्तेमाल एमआईडीसी महाड में नया विनिर्माण प्लांट स्थापित करने के लिए, सोलर पावर प्लांट के विकास में, आंशिक ऋण चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। ज्योति ग्लोबल प्लास्ट विशेष रूप से प्लास्टिक और FRP मोल्डिंग के क्षेत्र में काम करती है और कस्टम पॉलिमर सॉल्यूशंस प्रदान करती है।

हाल ही में कंपनी ने रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्रों में प्रवेश किया है और इस सेगमेंट में ₹20 करोड़ से अधिक की ऑर्डर बुक दर्ज की है। वित्तीय प्रदर्शन पर गौर करें तो वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का कुल राजस्व: ₹93.48 करोड़ रुपये रहा, जबकि शुद्ध लाभ ₹6.08 करोड़ दर्ज किया गया। मुंबई मुख्यालय वाली इस कंपनी को जनवरी 2004 में "ज्योति पॉलीकंटेनर्स प्राइवेट लिमिटेड" के रूप में स्थापित किया गया, बाद में इसका नाम बदलकर "ज्योति ग्लोबल प्लास्ट लिमिटेड" कर दिया गया।

क्या होता है IPO

आईपीओ यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग। जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर आम निवेशकों को बेचती है, ताकि वे कंपनी में निवेश कर सकें, तो इसे आईपीओ कहा जाता है। इससे कंपनी को पूंजी जुटाने में मदद मिलती है, जो वे अपने बिजनेस को बढ़ाने या नए प्रोजेक्ट्स में लगाने के लिए इस्तेमाल करती है।

Latest Business News