Margashirsha Month Festival List: मार्गशीर्ष माह की शुरुआत 6 नवंबर 2025 से होगी। इस महीने को श्रीकृष्ण भक्ति के लिए बेहद विशेष माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मार्गशीर्ष माह में कृष्ण भगवान की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मोक्षदा एकादशी, विवाह पंचमी और अन्नपूर्णा जयंती के साथ ही कई अन्य प्रमुख व्रत त्योहार भी आते हैं। साथ ही यह महीना विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे कार्यों के लिए भी शुभ माना जाता है। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि मार्गशीर्ष के महीने में कौन-कौन से व्रत त्योहार आने वाले हैं।
मार्गशीर्ष माह व्रत त्योहार 2025
- मार्गशीर्ष मास शुरूआत- 6 नवंबर, गुरुवार
- रोहिणी व्रत- 7 नवंबर, शुक्रवार
- संकष्टी चतुर्थी- 8 नवंबर, शनिवार
- कालभैरव जयंती- 12 नवंबर, बुधवार
- उत्पन्ना एकादशी- 15 नवंबर, शनिवार
- वृश्चिक संक्रांति- 16 नवंबर, रविवार
- सोम प्रदोष व्रत- 17 नवंबर, सोमवार
- मासिक शिवरात्रि- 18 नवंबर, मंगलवार
- मार्गशीर्ष अमावस्या- 20 नवंबर, गुरुवार
- विवाह पंचमी- 25 नवंबर, मंगलवार
- स्कन्द षष्ठी, चम्पा षष्ठी- 26 नवंबर, बुधवार
- दुर्गाष्टमी व्रत- 28 नवंबर, शुक्रवार
- मोक्षदा एकादशी, गीता जयन्ती- 1 दिसंबर, सोमवार
- भौम प्रदोष व्रत, मत्स्य द्वादशी- 2 दिसंबर, मंगलवार
- अन्नपूर्णा जयन्ती, मार्गशीर्ष पूर्णिमा, दत्तात्रेय जयन्ती- 4 दिसंबर, गुरुवार
मार्गशीर्ष माह का महत्व
मार्गशीर्ष माह को श्रीकृष्ण और भगवान विष्णु की भक्ति के लिए बेहद खास माना जाता है। इस महीने में जप, तप और साधना करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है। मार्गशीर्ष महीने में अगर आप ध्यान साधना करते हैं तो आपको आलौकिक अनुभव प्राप्त हो सकते हैं। इस महीने में दान करने से कई अन्य महीनों की तुलना में आपको कई गुना अधिक शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। इस माह में मंत्रों का जप करने से आप सिद्धियां प्राप्त कर सकते हैं
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
क्या अतिचारी गुरु और वक्री शनि के प्रकोप के कारण हो रहीं भीषण दुर्घटनाएं? 2025 में जाते-जाते क्या कुछ हो सकता है?
Shani Margi 2025: शनि के मार्गी होने से बनेंगे धन और तरक्की के योग, इन 5 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले!