A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Surya Gochar: सूर्य का गोचर 2 राशियों के लिए रहेगा चुनौतीपूर्ण, 14 अप्रैल के बाद करियर और धन के मामलों को लेकर रहें सावधान

Surya Gochar: सूर्य का गोचर 2 राशियों के लिए रहेगा चुनौतीपूर्ण, 14 अप्रैल के बाद करियर और धन के मामलों को लेकर रहें सावधान

Surya Gochar: सूर्य ग्रह का गोचर 14 अप्रैल को मेष में होगा। सूर्य के इस गोचर से किन राशियों के जीवन में परेशानियां पैदा हो सकती हैं और क्या उपाय इन राशियों को करने चाहिए, आइए जानते हैं।

Surya Gocahr - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सूर्य गोचर 2026

Surya Gochar: सूर्य ग्रह 14 अप्रैल 2026 को मेष राशि में गोचर कर जाएंगे। हालांकि यह सूर्य की उच्च राशि है इसलिए ज्यादातर राशियों को इस गोचर से शुभ परिणाम मिलेंगे। लेकिन कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिनके लिए सूर्य का मेष राशि में जाना प्रतिकूल साबित हो सकता है। इन राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं और साथ ही करियर और आर्थिक पक्ष डगमगा सकता है। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में। 

वृषभ राशि 

सूर्य ग्रह का गोचर आपकी राशि से द्वादश भाव में होगा। यह भाव हानि का कारक माना जाता है इसलिए आपको सूर्य के गोचर के दौरान संभलकर रहना होगा। मई माह के मध्य तक कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें, खासकर करियर से जुड़ा। धन का लेन-देन भी इस राशि के जातकों को सोच-समझकर करना चाहिए। पारिवारिक जीवन में मतभेद पैदा न हों इसलिए शब्दों का इस्तेमाल आपको सोच-समझकर करना चाहिए। गलत लोगों की संगति से जितना दूर रहेंगे उतना ही समय और पैसे की बचत आप कर पाएंगे। सेहत कोलेकर कोताही बरतना आपके लिए घातक हो सकता है, सतर्क रहें। उपाय के तौर पर आपको सूर्य देव को जल का अर्घ्य देना चाहिए। 

कन्या राशि 

सूर्य का गोचर आपकी राशि से अष्टम भाव में होगा। यह भाव अचानक से होने वाली घटनाओं का कारक माना जाता है। इस राशि के लोगों को वाहन चलाते समय सतर्क रहना होगा, चोट लगने की संभावना है। किसी पर भी आवश्यकता से अधिक भरोसा करने से आपको बचना चाहिए, खासकर धन और करियर से जुड़े मामलों को लेकर। ऐसे लोगों से दूरी बनाएं जो नकारात्मक बातें करते हैं। गुप्त शत्रुओं से भी आपको सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। घर के लोगों के साथ मतभेद पैदा होने से कुछ लोगों के जीवन में निराशा व्याप्त हो सकती है। उदर और आंखों से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर सतर्कता बरतें। प्रतिकूलता से बचने के लिए आपको सूर्य आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Surya Dwadashnaam Stotra: सूर्य द्वादश नाम स्तोत्र का पाठ करने से चमक उठेगी किस्तम, अक्षय तृतीया पर जरूर करें इसका पाठ