Numerology 30 January 2025: आज माघ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज शाम 4 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 11 मिनट तक यायीजयद योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक घनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
- मूलांक 1- परिवार में मांगलिक आयोजन होगा, परिवार के साथ आप शॉपिंग करनेजायेंगे।
- मूलांक 2- पिछले कुछ समय से चल रही शारीरिक परेशानी से आज राहत मिलेगी।
- मूलांक 3- आज आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे भले ही आप उसे नहीं जानते हों ।
- मूलांक 4- जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें आज किसी कम्पनी से ऑफर मिल सकता है।
- मूलांक 5- दोपहर बाद शुभ सूचना मिल सकती हैं, जिससे पूरे परिवार में ख़ुशी का माहौल बनेगा।
- मूलांक 6- आज आपका मन भक्ति भावना से भरा रहेगा, आप पास के किसी मंदिर जा सकते है जहाँ आपका काफी समय बीतेगा।
- मूलांक 7- आज ऑफिस में बॉस आपकी तारीफ़ करेंगे, आपको खुद पर गर्व होगा।
- मूलांक 8- आज घर के माहौल पर बाहरी लोगों को हस्तक्षेप न करने दें, परिवार वालों के साथ विचार विमर्श करें।
- मूलांक 9- आज अपने गुस्से और जिद पर नियंत्रण रखेंगे तथा शांत तरीके से समस्याओं को सुलझाएंगे।
इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं-
उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
Mahakumbh: फरवरी महीने में ये 3 दिन हैं महाकुंभ स्नान के लिए सबसे शुभ, अभी जान लें सही डेट
Gupt Navratri 2025: इस दिन से शुरू होने वाली है माघ गुप्त नवरात्रि, जान लीजिए सही डेट और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त