1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Gupt Navratri 2025: इस दिन से शुरू होने वाली है माघ गुप्त नवरात्रि, जान लीजिए सही डेट और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

Gupt Navratri 2025: इस दिन से शुरू होने वाली है माघ गुप्त नवरात्रि, जान लीजिए सही डेट और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 27, 2025 06:23 pm IST,  Updated : Jan 27, 2025 06:23 pm IST

Gupt Navratri 2025 Date: माघ गुप्त नवरात्रि में देवी मां की 10 महाविद्याओं की गुप्त रूप से उपासना की जाती है। माघ में इस दिन से गुप्त नवरात्रि शुरू होने वाले हैं। तो यहां जानिए डेट और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त।

माघ गुप्त नवरात्रि 2025- India TV Hindi
माघ गुप्त नवरात्रि 2025 Image Source : INDIA TV

Magh Gupt Navratri 2024: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। पूरे नौ दिनों तक भक्त देवी मां की भक्ति में लीन रहते हैं। बता दें पूरे वर्ष में चार बार नवरात्रि मनाई जाती है। यह नवरात्रि चैत्र, आश्विन, अषाढ़ और माघ माह में पड़ती हैं। माघ माह की नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। तो आइए जानते हैं कि इस साल गुप्त नवरात्रि कब से शुरू होने वाले हैं और घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा। 

देवी मां की दस महाविद्याएं

गुप्त नवरात्रि के दैरान इन दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है। दस महाविद्याएं देवी इस प्रकार से हैं- काली, तारा, छिन्नमस्ता, षोडशी, भुवनेश्वरी, त्रिपुर भैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी या कमला। मान्यता है कि देवी मां कि इन 10 महाविद्याओं की पूजा करने से मनुष्य को विशेष सिद्धियां प्राप्त होती हैं और जीवन के सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

माघ गुप्त नवरात्रि 2025

माघ गुप्त नवरात्रि 30 जनवरी से शुरू होगी। गुप्त नवरात्रि का समापन 7 फरवरी को होगा। माघ की यह नवरात्रि शक्ति उपासना के लिए बहुत श्रेष्ठ मानी जाती है। माघ गुप्त नवरात्रि में साधतक देवी मां की 10 महाविद्याओं की गुप्त रूप से साधना करते हैं। शारदीय नवरात्रि में किए जाने वाले अधिकांश अनुष्ठान और विधि-विधानों का पालन माघ गुप्त नवरात्रि के समय भी किया जाता है। घटस्थापना मुहूर्त माघ गुप्त नवरात्रि में भी किया जाता है। 

गुप्त नवरात्रि 2025 घटस्थापना मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 29 जनवरी को शाम 6 बजकर 5 मिनट पर होगा। प्रतिपदा तिथि समाप्त 30 जनवरी को शाम 4 बजकर 10 मिनट पर होगा। घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 30 जनवरी को  सुबह 9 बजकर 41 मिनट से सुबह 10 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। वहीं घटस्थापना के लिए अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 29 से प्रारंभ होगा और समाप्त दोपहर 1 बजकर 14 मिनट होगा। बता दें कि नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है, जिसे घटस्थापना के नाम से भी जाना जाता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी के दिन जरूर करें इन चीजों का दान, घर में होगी धन-धान्य की वृद्धि, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

Maha Kumbh: दूसरे अमृत स्नान वाले दिन नहीं जा पा रहे महाकुंभ? परेशान न हों अपनाएं ये तरीका; मिलेगा उतना ही पुण्य

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या के दिन बन रहा है बेहद ही शुभ संयोग, इस दौरान इन नियमों का जरूर करें पालन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म