1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी के दिन जरूर करें इन चीजों का दान, घर में होगी धन-धान्य की वृद्धि, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी के दिन जरूर करें इन चीजों का दान, घर में होगी धन-धान्य की वृद्धि, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 27, 2025 12:35 pm IST,  Updated : Jan 27, 2025 12:42 pm IST

Basant Panchami 2025: हिंदू धर्म में बसंत पंचमी पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन माता सरस्वती की उपासना की जाती है। ऐसा करने से बुद्धि और विद्या का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही बसंत पंचमी के दिन इन चीजों का दान करना बहुत ही लाभकारी होता है।

बसंत पंचमी 2025- India TV Hindi
बसंत पंचमी 2025 Image Source : INDIA TV

Basant Panchami 2025: हर साल माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन विद्या और कला की देवी सरस्वती जी की पूजा का विधान है, इसलिए  इस दिन को श्री पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। बसंत पंचमी के दिन नए कार्यों की शुरुआत करना शुभ माना जाता है। खासतौर पर नई विद्या आरंभ करना, नया काम शुरू करना, बच्चों का मुंडन संस्कार, अन्नप्राशन संस्कार, गृह प्रवेश या अन्य कोई शुभ काम करना बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के नए कपड़े पहनना शुभदायी होता है। इसके अलावा बसंच पंचमी के दिन इन चीजों का दान करने से धन-धान्य में तेजी से वृद्धि होती है और मां सरस्वती की खास कृपा प्राप्त होती है। 

बसंत पंचमी के दिन करें इन चीजों का दान

शिक्षा से जुड़ी चीजें

बसंत पंचमी कि दिन शिक्षा से जुड़ी हुई चीजों का दान करने बेहद ही लाभकारी माना जाता है। इन चीजों का दान करने से व्यक्ति को अपने करियर में तेजी उन्नति और सफलता मिलती है। 

पेन-किताब

बसंत पंचमी के दिन गरीब और जरूरतमंद बच्चों को किताब, कॉपी, पेन और पेंसिल का दान करें। इन चीजों का दान करने से व्यक्ति पर माता सरस्वती की विशेष कृपा बरसती है और उसे हर क्षेत्र में कामयाबी मिलती है।

धन

बसंत पंचमी के दिन अपनी क्षमतानुसार गरीबों को धन का दान करें। इस दिन धन का दान बहुत ही उत्तम माना जाता है। कहते हैं कि बसंत पंचमी के दिन धन का दान करने से घर की तिजोरी पैसों से सदैव भरी रहती है। 

अन्न 

बसंच पंचमी के दिन अन्न का दान भी बहुत ही शुभदायी माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन अन्न का दान करने से घर का भंडार सदैव भरा रहता है। घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। 

पीली चीजों का दान

बसंत पंचमी के दिन पीली चीजों का दान करने से घर में खुशियों का आगमन होता है। बसंत पंचमी के दिन पीले वस्त्र, पीली मिठाई आदि चीजों का दान अवश्य करें। 

बसंत पंचमी 2025 डेट और मुहूर्त

  • बसंत पंचमी तिथि- 2 फरवरी 2025
  • पंचमी तिथि प्रारंभ- 2 फरवरी को सुबह 9 बजकर 14 मिनट पर 
  • पंचमी तिथि समाप्त- 3 फरवरी को सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर 
  • बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त- सुबह 7 बजकर 12 मिनट से दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Mahakumbh 2025: इस दिन गंगा का जल होगा अमृत समान, डुबकी लगाने से मिट जाएंगे सारे पाप, जरूर करें त्रिवेणी स्नान

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या के दिन बन रहा है बेहद ही शुभ संयोग, इस दौरान इन नियमों का जरूर करें पालन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म