A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्यों किया था PCB ने बिग 3 का समर्थन, आमिर सोहेल का बड़ा ख़ुलासा

क्यों किया था PCB ने बिग 3 का समर्थन, आमिर सोहेल का बड़ा ख़ुलासा

नयी दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान आमिर सोहेल ने अपने ब्लॉग में ऐसा कुछ लिख दिया है जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कई अधिकारी मुश्किल में पड़ सकते है। आमिर ने बोर्ड के कामकाज पर

पाकिस्तान के लिए 47 टेस्ट और 156 वनडे खेल चुके बाएं हाथ के बल्लेबाज़ सोहेल ने स्पष्ट किया है कि उन्हें भारत-पाकिस्तान सीरीज़ से  “कोई गुरेज़” नहीं है। लेकिन सोहेल ने सीरीज़ के लिए पैसे को ज़्यादा ही तवज्जो देने के लिए बोर्ड के अधिकारियों की आलोचना की।

“कोई ग़लतफ़हमी न रहे, मुझे भारत के साथ खेलने से कोई ऐतराज़ नहीं है — अगर सीरीज़ होती है तो बहुत अच्छा होगा लेकिन यहां एक महत्वपूर्ण सवाल है: हम पहले भी भारत के साथ खेल चुके हैं और बेशक़ पैसा भी कमाया है लेकिन लेकिन इन पैसों से पाकिस्तान को क्या मिला है?”  क्या इससे पाकिस्तान के फ़र्स्ट क्लास क्रिकेट को फ़ायदा हुआ या फ़िर क्या निचले स्तर पर खेल में सुधार हुआ? हम कैसे मान लें कि नई सीरीज़ से मिलने वाले पैसे का सही इस्तेमाल होगा?”

क्यों पाक बोर्ड था बेताब दाग़ी आमिर की जल्द वापसी के लिए? जानें अगले पेज पर

Latest Cricket News