सोहेल अपनी बेबाक टिप्णियों के लिए जाने जाते हैं। वह ICC के इस फ़ैसले से इत्तफ़ाक रखते है जिसमें मोहम्मद आसिफ, सलमान बट्ट और आमिर को सज़ा पूरी होने के बाद 2 सितंबर से खेलने की इजाज़त दी गई है।
“सलमान बट्ट और मोहम्मद आसिफ़ की क़ीमत पर अगर मोहम्मद आमिर को ख़ास तरजीह दी जाती तो बहुत अन्याय हो जाता इसलिए इस मामले में ICC का फ़ैसला एकदम ठीक है।”
आमिर सोहेल 90 के दशक में पाकिस्तान के कप्तान थे और उस समय मैच फ़िक्सिंग का मामला चरम पर था। वह सबसे पहले इसके ख़िलाफ़ उठाने वालों में से एक थे।
Latest Cricket News