1. डेल स्टेन-डैनियल क्रैग
डेल को देखने पर बरबस आपको जेम्स बाण्ड की याद जाएगी। दरअसल डेल की शक्ल डैनियल क्रैग से मिलती है जो हॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता है और आजकल जेम्स बाण्ड की भूमिका में नज़र आते हैं।
डेल स्टेन दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर हैं और दुनिया के नम्बर एक तेज़ गेंदबाज़ हैं। आईसीसी ने 2008 में डेल को सर्वक्षेष्ठ टेस्ट गेंदबाज़ घोषित किया था। उनका नाम 2013 विज्डन क्रिकेटर्स की सूची में आ चुका है। स्टेन 2008 से 2014 के बीच आईसीसी टेस्ट रैकिंग में नम्बर एक गेंदबाज़ रहे हैं।
Latest Cricket News