3. हर्शल गिब्बस-पिटबुल
गिब्स को अचानक देखकर उन्हें पिटबुल समझना बहुत ही सहज है। हर्शल हरमन गिब्स दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर हैं जो आतिशी बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते थे। गिब्स एक ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जो किसी मैच से पहले, नेट पर अभ्यास नहीं करते थे। गिब्स को 1999 के विश्व कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ का एक आसान सा कैच छोड़ने के लिए याद किया जाता है। वह 2007 क्रिकेट विश्व कप में नीदरलैंड के ख़िलाफ एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी थे। गिब्स दक्षिण अफ्रीकी के एक मात्र खिलाडी हैं जिन्हने विश्व कप में 1,000 से ज्यादा रन बनाए हैं।
पिटबुल एक रैप सिंगर है। पिटबुल ने शकीरा, एकोन, जेनिफर लोपेज़, जैनेट जैक्सन और एनरिके इग्लेसियस के साथ भी काम किया है। हाल में ही इन्होनें आईपीएल के समारोह में भी हिस्सा लिया था।
Latest Cricket News