आईपीएल के दौरान करीब 20 हजार कोविड-19 जांच करेगा वीपीएस हेल्थकेयर
आईपीएल के दौरान करीब 20 हजार कोविड-19 जांच करेगा वीपीएस हेल्थकेयर
Bhasha
Published : Aug 26, 2020 02:57 pm IST, Updated : Aug 26, 2020 02:57 pm IST
आईपीएल के दौरान कोविड-19 जांच के लिये आधिकारिक परीक्षण एजेंसी नियुक्त किया है। करीब तीन महीनों में 20 हजार से ज्यादा कोविड-19 परीक्षण किये जायेंगे।
Image Source : TWITTER/IPLIPL Trophy
दुबई| भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने वीपीएस हेल्थकेयर को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान कोविड-19 जांच के लिये आधिकारिक परीक्षण एजेंसी नियुक्त किया है। करीब तीन महीनों में 20 हजार से ज्यादा कोविड-19 परीक्षण किये जायेंगे।
कंपनी द्वारा भेजी गयी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन 20 हजार परीक्षण में, ‘‘सभी खिलाड़ी, फ्रेंचाइजी के सहयोगी स्टाफ, बीसीसीआई अधिकारी और आईपीएल से जुड़े हितधारक शामिल होंगे। ’’ विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘हम टूर्नामेंट के आयोजन के लिये जरूरी चिकित्सा की अन्य सेवायें मुहैया कराने के लिये भी बीसीसीआई से बातचीत कर रहे हैं।’’
टीमों के सभी खिलाड़ियों और स्टाफ सदस्यों का ‘बायो-बबल’ में प्रवेश करने पर पहले, तीसरे और छठे दिन परीक्षण किया जा रहा है। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों और अन्य का प्रत्येक पांचवें दिन कोविड-19 परीक्षण किया जायेगा।