1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. 'उन जैसा खिलाड़ी टीम में रहना अच्छी बात है' KXIP के इस धाकड़ खिलाड़ी के बारे में बोले केएल राहुल

'उन जैसा खिलाड़ी टीम में रहना अच्छी बात है' KXIP के इस धाकड़ खिलाड़ी के बारे में बोले केएल राहुल

 Reported By: IANS
 Published : Aug 25, 2020 07:32 pm IST,  Updated : Aug 25, 2020 07:32 pm IST

उन्होंने कहा, "वो हमारे कोर ग्रुप का हिस्सा हैं। उनके पास जिस तरह का अनुभव है, उससे वो इस तरह के शख्स हैं जो हमारे लिए मैच जीत सकते हैं।"  

'It is a good thing to be in a player team like him', KL Rahul said about this KXIP raid player- India TV Hindi
'It is a good thing to be in a player team like him', KL Rahul said about this KXIP raid player Image Source : IPLT20.COM

दुबई। आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने कहा है कि स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल आगामी सीजन में टीम के कोर ग्रुप का हिस्सा होंगे। आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी वीडियो में राहुल ने कहा, "किंग्स इलेवन पंजाब में हमारा अनुभव अच्छा रहा है। मैं गेल के साथ लंबे समय से खेल रहा हूं। हमारी दोस्ती अच्छी है। हमारी मैदान पर कई साझेदारियां भी हुई हैं। उन जैसा खिलाड़ी टीम में रहना अच्छी बात है।"

उन्होंने कहा, "वो हमारे कोर ग्रुप का हिस्सा हैं। उनके पास जिस तरह का अनुभव है, उससे वो इस तरह के शख्स हैं जो हमारे लिए मैच जीत सकते हैं।"

गेल ने हाल ही में दुनिया के महान धावक उसेन बोल्ट की जन्मदिन की पार्टी में शिरकत की थी और इसके बाद अपना कोविड-19 टेस्ट भी कराया था जो निगेटिव आया है।

गेल ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए ये जानकारी दी है। गेल ने लिखा, "कुछ दिनों पहले पहला COVID-19 टेस्ट .. यात्रा से पहले मुझे दूसरे नेगेटिव टेस्ट की आवश्यकता है। एक अन्य पोस्ट में, गेल ने लिखा, "ओह। रिजल्ट नेगेटिव आया।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल