Hindi Newsखेलअन्य खेलएडिलेड टूर्नामेंट से 11 महीने बाद टेनिस में वापसी करेगी एश बार्टी
एडिलेड टूर्नामेंट से 11 महीने बाद टेनिस में वापसी करेगी एश बार्टी
BhashaPublished : Jan 21, 2021 08:59 pm ISTUpdated : Jan 21, 2021 08:59 pm IST
फ्रेंच ओपन 2019 की विजेता और पिछले साल आस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली बार्टी ने फरवरी में कतर ओपन के बाद कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है।
Image Source : GETTY IMAGESAsh Barty will return to tennis after 11 months from Adelaide tournament
एडीलेड। विश्व की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एश बार्टी एडीलेड में होने वाली एकदिवसीय प्रदर्शनी प्रतियोगिता से 11 महीने बाद कोर्ट पर वापसी करेगी। बार्टी ने गुरुवार को कहा कि वह इस प्रदर्शनी मुकाबले में खेलेगी जिसमें सेरेना विलियम्स, नाओमी ओसाका और सिमोना हालेप भी हिस्सा लेंगी।
फ्रेंच ओपन 2019 की विजेता और पिछले साल आस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली बार्टी ने फरवरी में कतर ओपन के बाद कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है।