A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 20,000 रुपये से कम में मिल रहा Nothing का तगड़े फीचर वाला फोन

20,000 रुपये से कम में मिल रहा Nothing का तगड़े फीचर वाला फोन

Nothing Phone 3a lite को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। नथिंग का यह फोन 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में फोन की खरीद पर दमदार ऑफर मिल रहा है।

Nothing Phone 3a lite price cut- India TV Hindi
Image Source : NOTHING नथिंग फोन 3a लाइट पर डिस्काउंट

Nothing ने अपने मिड बजट फोन की कीमत में बड़ी कटौती की है। फ्लिपकार्ट पर यह बजट फोन काफी सस्ते में मिल रहा है। फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यूके की कंपनी का यह सस्ता फोन फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में ऑफर के साथ मिल रहा है। इस फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट के साथ-साथ तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। साथ ही, फोन को बेहतर EMI ऑफर के साथ भी खरीद सकते हैं।

Nothing Phone 3a Lite पर ऑफर

नथिंग का यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इस फोन को भारत में 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में यह फोन 20,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। फोन को 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। नथिंग के इस फोन की खरीद पर 16,100 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है।

Nothing Phone (3a) Lite के फीचर्स

नथिंग का यह स्मार्टफोन 6.77 इंच के फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले में पंच-होल कैमरा डिजाइन दिया गया है। इसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। फोन की पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक की है और इसके प्रोटेक्शन के लिए पांडा ग्लास का इस्तेमाल हुआ है।

इस फोन में MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट मिलता है। इसके साथ 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही, फोन में 8MP का मेन अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। इसके साथ 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। वहीं, इस फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

Nothing Phone 3a Lite में 5000mAh की बैटरी और 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। इसके साथ 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग फीचर मिलता है। यह फोन Android 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। वहीं, फोन में IP54 डस्ट और वाटरप्रूफ फीचर मिलता है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

यह भी पढ़ें - 15 अप्रैल को Oppo और Vivo दिखाएंगे दम, लॉन्च होगा 9020mAh बैटरी वाला फोन