15 अप्रैल को चीनी कंपनियां Vivo और Oppo अपने तगड़े मिड बजट फोन भारत में लॉन्च करने वाले हैं। दोनों कंपनियों ने अपने अपकमिंग फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। वीवो अपना 9020mAh बैटरी वाला पहला फोन भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाला है। वहीं, ओप्पो अपनी F सीरीज को एक्सपेंड करने वाला है। इस सीरीज में दो फोन F33 और F33 Pro पेश किए जाएंगे, जो पिछले साल आए F31 और F31 Pro के अपग्रेड होंगे।
Vivo T5 Pro
वीवो ने अपने आधिकारिक X हैंडल और ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के जरिए अपने अपकमिंग फोन की लॉन्चिंग कंफर्म की है। वीवो का यह फोन Vivo T5 Pro के नाम से पेश किया जाएगा। इस फोन में 9,020mAh की बैटरी मिलेगी। कंपनी ने फोन की बैटरी में बड़ा अपग्रेड किया है। पिछले मॉडल में वीवो ने 6,500mAh की बैटरी यूज किया था।
Vivo T5 Pro में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रेजलूशन 1.5k पिक्सल होगा। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo T5 Pro की कीमत 30,000 रुपये से 35,000 रुपये के बीच हो सकती है। फोन IP68 और IP69 रेटेड होगा और 68W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करगा।
Oppo F33, F33 Pro
Oppo के ये दोनों फोन भी 15 अप्रैल को लॉन्च होंगे। कंपनी ने अपने आधिकारिक हैंडल से फोन की लॉन्चिंग कंफर्म की है। ये दोनों फोन तीन कलर ऑप्शन मिस्टी फॉरेस्ट, स्टारी ब्लू और पैशन रेड में आएंगे। कंपनी ने कंफर्म किया है कि इन दोनों फोन में 50MP का OV50D40 सेंसर दिया जाएगा। साथ ही, इसमें 2MP का डेप्थ सेंसर मिलेगा। ओप्पो की यह सीरीज IP69K रेटिंग से लैस होगी। साथ ही, फोन में बड़ी बैटरी और 120Hz डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। ओप्पो की यह सीरीज भी 30,000 रुपये की प्राइस रेंज में आ सकती है।
यह भी पढ़ें - iPhone 16 की कीमत में फिर हुई बड़ी कटौती, Flipkart Sale में हजारों का डिस्काउंट