iPhone 16 की कीमत में एक बार फिर से भारी कटौती की गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर एप्पल का यह आईफोन लॉन्च प्राइस से 18,000 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा आईफोन 16 की खरीद पर बंपर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। यूजर्स एप्पल के इस आईफोन पर हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर चल रहे सनशाइन स्पेशल डील में iPhone 16 की कीमत में ये कटौती हुई है।
iPhone 16 में बड़ा प्राइस कट
एप्पल ने 2024 में अपने इस आईफोन को लॉन्च किया था। यह आईफोन 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था। पिछले साल iPhone 17 लॉन्च होने के बाद इसकी कीमत में 10,000 रुपये का फ्लैट प्राइस कट किया गया था। यह आईफोन फिलहाल 69,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट गिया गया है। फ्लिपकार्ट की स्पेशल सनशाइन डील में इसे 61,900 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं।
iPhone 16 की खरीद पर 52,350 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। अगर, आपके पास कोई पुराना स्मार्टफोन है और सही कंडीशन में है तो यह आईफोन आपको और भी सस्ते में मिल सकता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट ने इसके अलावा iPhone 17 समेत कई फोन की कीमत में कटौती की है।
iPhone 16 के फीचर्स
एप्पल का यह आईफोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 128GB, 256GB और 512GB में आता है। इसमें 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले मिलता है, जिसके साथ डायनैमिक आईलैंड डिजाइन दिया गया है। यह आईफोन A18 Bionic चिपसेट पर काम करता है। फोन में एप्पल इंटेलिजेंस यानी AI फीचर दिया गया है।
iPhone 16 के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 48MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 12MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एप्पल के इस आईफोन में 12MP का कैमरा मिलेगा। यह आईफोन USB Type C चार्जिंग, iOS 18 जैसे फीचर्स से लैस है। फोन के बैक में वायरलेस और MagSafe चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
यह भी पढ़ें - कल भारत में लॉन्च होगा सबसे सस्ता Flip Phone? 50MP कैमरा समेत मिलेंगे तगड़े फीचर्स