Samsung, Motorola, Oppo जैसी कंपनियों की टेंशन बढ़ाने के लिए Ai+ सबसे सस्ता Flip फोन लॉन्च करने वाला है। देसी ब्रांड का यह सस्ता फ्लिप फोन कल यानी 9 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फोन के कई फीचर्स भी कंफर्म कर दी है। साथ ही, इस फोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर भी लिस्ट किया गया है। एआई पल्स का यह फोन पिछले साल दिसंबर में पहली बार टीज किया गया था। फोन का लुक और डिजाइन Oppo Find N Flip से इंस्पायर्ड लग रहा है।
कल भारत में होगा लॉन्च
AI+ Nova Flip के साथ कंपनी दो और फोन Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G को भी कल यानी 9 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है। फ्लिपकार्ट पर कंपनी ने फोन का डिजाइन और कैमरा फीचर रिवील किया है। इस फोन के बैक में वर्टिकली अलाइंड डुअल कैमरा सेटअप और एक LED फ्लैश देखा जा सकता है। AI+ का यह फोन 50MP के मेन और 2MP के सेकेंडरी कैमरे के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 13MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। इस फोन की मोटाई 7.2mm होगी और इसका वजन 193 ग्राम होगा।
कंफर्म हुए कई फीचर्स
फोन के टीजर से इसकी बैटरी डिटेल भी कंफर्म हुई है। AI+ के इस फ्लिप फोन में 4,325mAh की बैटरी दी जाएगी। इसके अलावा फोन में 6.78 इंच का फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। कंपनी ने इसके कवर डिस्प्ले के बारे में फिलहाल कुछ नहीं बताया है।
AI+ Nove Flip 5G में MediaTek Dimensity 7300X प्रोससर दिया जा सकता है। फोन के स्टोरेज के बारे में जानकारी नहीं है। इसमें उम्मीद है कि 8GB/12GB रैम मिल सकता है। साथ ही, 128GB/256GB स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। इसमें Samsung Galaxy Z Flip सीरीज जैसे क्लमशेल डिजाइन मिलेगा। यह फोन Android पर बेस्ड nxtQ OS पर काम करेगा। फोन की कीमत 40,000 रुपये से कम हो सकती है।
यह भी पढ़ें - टेलीकॉम कंपनियों को लॉन्च करना होगा सस्ता प्लान, TRAI ने की बड़ी तैयारी