1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max के लिए करना होगा लंबा इंतजार, डिलीवरी डेट बढ़ी आगे

iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max के लिए करना होगा लंबा इंतजार, डिलीवरी डेट बढ़ी आगे

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Sep 15, 2026 11:43 am IST,  Updated : Sep 15, 2026 11:46 am IST

iPhone 18 Pro Series की सेल डेट भारत समेत कई मार्केट में आगे बढ़ गई है। एप्पल के नए लॉन्च हुए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को अब 10 से 15 दिन बाद सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

iPhone 18 Pro Series- India TV Hindi
आईफोन 18 प्रो सीरीज Image Source : APPLE

Highlights

  • iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max का प्री-ऑर्डर 12 सितंबर को शुरू हो गया है।
  • नए लॉन्च हुए आईफोन भारत समेत कई मार्केट में 18 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध कराए जाने वाले थे।
  • अब इन दोनों फोन की डिलीवरी डेट 10 से 15 दिन आगे बढ़ गई है।

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लिए यूजर्स को और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। एप्पल ने नए लॉन्च होने के शिपिंग डेट को आगे बढ़ा दिया है। पहले ये आईफोन 12 सितंबर से प्री-ऑर्डर और 18 सितंबर से शिपिंग के लिए उपलब्ध होने वाले थे। अब इनकी शिपिंग डेट 10-15 दिन आगे बढ़ गई है। भारत ही नहीं अन्य देशों में भी नए लॉन्च हुए आईफोन की उपलब्धता की तारीख आगे बढ़ी है।

कब से शिप होंगे नए आईफोन?

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भारत समेत ग्लोबल मार्केट में फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गए हैं। पहले ये 18 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध होने वाले थे। फिलहाल एप्पल स्टोर पर iPhone 18 Pro की शिपिंग डेट 11 दिन आगे बढ़कर 29 सितंबर से 6 अक्टूबर के बीच दिखाई दे रही है। वहीं, iPhone 18 Pro Max की शिपिंग डेट 18 दिन आगे बढ़कर 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर के बीच दिखाई दे रही है।

भारत ही नहीं अमेरिकी मार्केट में भी एप्पल के नए लॉन्च हुए आईफोन अब 29 सितंबर से ही सेल के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रो मैक्स मॉडल की डेट भी एक्सटेंड होकर 6 अक्टूबर के 13 अक्टूबर के बीच कर दी गई है। इन दोनों फोन के अलावा एप्पल के पहले फोल्डेबल iPhone Duo को भी कंपनी अक्टूबर में ही प्री-ऑर्डर और सेल के लिए उपलब्ध कराएगी।

iPhone 18 Pro
Image Source : APPLE STOREआईफोन 18 प्रो की उपलब्धता

iPhone 18 Pro को 1,64,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। वहीं, iPhone 18 Pro Max को 1,79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। यह भी 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। ये दोनों फोन चार कलर ऑप्शन- डीप ब्लैक, ग्लेशियर, सिल्वर और बरगंडी कलर ऑप्शन में आते हैं।

iPhone 18 Pro की कीमत

  • 256GB - 1,64,900 रुपये
  • 512GB - 1,89,900 रुपये
  • 1TB - 2,39,900 रुपये
  • 2TB - 3,14,900 रुपये

iPhone 18 Pro Max की कीमत

  • 256GB - 1,79,900 रुपये
  • 512GB - 2,04,900 रुपये
  • 1TB - 2,54,900 रुपये
  • 2TB - 3,29,900 रुपये

भारत में इन दोनों फोन की खरीद पर फिलहाल 7,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा फोन को नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है। ये कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर के अलावा Amazon, Flipkart, Vijay Sales, Reliance Digital, Croma, Apple Invent जैसे प्लेटफॉर्म पर भी सेल किए उपलब्ध होंगे।

यह भी पढ़ें - देसी कंपनी जल्द लॉन्च करेगी कर्व्ड डिस्प्ले वाला सस्ता 5G फोन, मिलेगी 6000mAh बैटरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक