1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. देसी कंपनी जल्द लॉन्च करेगी कर्व्ड डिस्प्ले वाला सस्ता 5G फोन, मिलेगी 6000mAh बैटरी

देसी कंपनी जल्द लॉन्च करेगी कर्व्ड डिस्प्ले वाला सस्ता 5G फोन, मिलेगी 6000mAh बैटरी

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Sep 15, 2026 10:40 am IST,  Updated : Sep 15, 2026 10:41 am IST

देसी कंपनी Lava जल्द भी भारत में एक और दमदार 5G फोन लॉन्च करने वाला है। लावा का यह फोन Virat Curve के नाम से पेश किया जा सकता है। इस फोन की लॉन्च डेट रिवील हो गई है। लावा का यह स्मार्टफोन 6000mAh की बैटरी के साथ आएगा।

Lava Virat Curve 5G- India TV Hindi
लावा विराट कर्व 5जी Image Source : LAVA MOBILES

देसी ब्रांड Lava अपनी Virat सीरीज में एक और सस्ता फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। देसी कंपनी का यह स्मार्टफोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन के लगभग सभी फीचर्स सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इसी महीने अपने इस कर्व्ड डिस्प्ले वाले बजट फ्रेंडली फोन को उतारने वाली है। कंपनी ने हाल ही में Virat V1 Pro 5G फोन लॉन्च किया है।

Lava Virat Curve 5G

लावा का यह फोन अगले सप्ताह भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। यह इस Virat सीरीज का चौथा स्मार्टफोन होगा, जिसे इस साल लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले कंपनी Lava Virat V1, Lava Virat V1 5G, Lava Virat V1 Pro 5G लॉन्च कर चुकी है। इसे Lava Virat Curve 5G के नाम से पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए कंपनी ने डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव कर दिया है। फोन को फ्लिपकार्ट पर 21 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।

Lava Virat Curve 5G के संभावित फीचर्स

लीक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन को दो कलर ऑप्शन- हेरिटेज इंडिगो और मकराना आइवरी में पेश किया जा सकता है और इसमें MediaTek Dimensity 7000 सीरीज का चिपसेट मिल सकता है। कंपनी ने माइक्रोसाइट पर फोन का डिजाइन रिवील किया है। इस फोन के फ्रंट में 6.67 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,100 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकता है।

इस फोन के बैक में एक मिनी डिस्प्ले भी दिया जाएगा, जिसे कैमरा के नीचे प्लेस किया गया है। इस डिस्प्ले में नोटिफिकेशन, बैटरी आदि की डिटेल्स मिलेगी। बैक में Google Pixel Fold की तरह स्क्वॉयर डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। यह स्मार्टफोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा। फोन के साथ 2 साल OS और तीन सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।

Lava Virat Curve के बैक में 50MP का मेन और एक सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। फोन का कैमरा 10x डिजिटल जूम को सपोर्ट करेगा। इस फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी के साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट और 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज तक मिल सकता है।

यह भी पढ़ें - चीनी कंपनी ने लॉन्च किया 8300mAh बैटरी वाला वाटरप्रूफ फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक