A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ड्यूटी पर जा रहे पिता को बेटे ने सरेआम मारी गोली, इलाज के दौरान तोड़ा दम

ड्यूटी पर जा रहे पिता को बेटे ने सरेआम मारी गोली, इलाज के दौरान तोड़ा दम

मंझनपुर थाना क्षेत्र के छत्तूपुर गांव में एक युवक ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Son Shoots his Father- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT बेटे ने पिता को मारी गोली

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के छत्तूपुर गांव में ड्यूटी पर जा रहे एक सफाई कर्मचारी को उसके ही बेटे ने गोली मार दी। गोली लगने से घायल कर्मचारी सड़क पर गिर पड़ा, जबकि आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया पिता, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस जांच शुरू कर दी है।

बेटे ने बाप को मारी दो गोलियां, मौके से हुआ फरार

मृतक की पहचान राम नरेश (पुत्र रामदीन) के रूप में हुई है, जो कौशांबी के जिलाधिकारी (डीएम) कार्यालय में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात थे। जानकारी के मुताबिक राम नरेश रोज की तरह अपने बेटे राहुल के साथ बाइक पर सवार होकर ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। जब वे मंझनपुर के पास पहुंचे, तो किसी बात को लेकर बेटे के साथ उनकी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने गुस्से में अपना आपा खो दिया। उसने अपने पिता पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। राम नरेश को दो गोलियां लगीं, जिससे वे लहुलूहान होकर बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी राहुल मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी

आसपास के स्थानीय लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राम नरेश को आनन-फानन में नजदीकी जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन (SRN) अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि घाव गहरे होने के कारण इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

SP सत्यनारायण प्रजपात ने दी अहम जानकारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजपात ने बताया कि आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन स्पेशल टीमों का गठन किया गया है। फिलहाल हत्या की असली वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर किस विवाद के कारण बेटे ने अपने ही पिता की जान ले ली।

रिपोर्ट: अयमान अहमद

यह भी पढ़ें 

लखनऊ के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, 1 लाख का इनामी आरोपी गिरफ्तार

यूपी में महिला का भेष बनाकर चोरी करता था गैंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार