उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में मंगलवार को एसटीएफ और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में पुलिस ने एक लाख रुपये का इनामी एक बदमाश मारा गया है। मारे गए बदमाश की पहचान बनारसी यादव के रूप में की गई है। बनारसी यादव सुपारी किलर था जिसपर थाना सारनाथ अंतर्गत कलनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या करने का आरोप था। बनारसी पर दो दर्जन से ज्यादा गंभीर मुकदमे दर्ज है। मौके से दो पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुआ है।
कैसे मारा गया बनारसी यादव?
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अपराधी बनारसी यादव सुपारी लेकर हत्या कि वारदात को अंजाम देता था। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (STF) अमिताभ यश ने जानकारी दी है कि ये मुठभेड़ चौबेपुर क्षेत्र में बरियासनपुर रिंग रोड पर हुई है। STF की टीम व्यापारी महेंद्र गौतम की हत्या के आरोपी बनारसी यादव को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी। हालांकि, वह गोलीबारी के दौरान घायल हो गया। आरोपी को तुरंत ही नजदीक के हॉस्पिटल में ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे यहां मृत घोषित कर दिया।
कुल 21 मुकदमे थे दर्ज
आपको बता दें कि एक लाख के इनामी शार्प शूटर बनारसी यादव के खिलाफ उत्तर प्रदेश के वाराणसी, गाजीपुर, सोनभद्र के अलग - अलग थानों में कुल 21 मुकदमे दर्ज हैं। कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या के बाद बनारसी यादव पर एक लाख का इनाम घोषित हुआ था। अब STF ने कार्रवाई करते हुए उसे ढेर कर दिया है।
सीएम योगी ने एनकाउंटर को लेकर दिया था जवाब
यूपी में अपराधियों के खिलाफ पुलिस योगी की जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। विरोधी एनकाउंटर पर आए दिन सवाल उठाते रहते हैं। इस पर सीएम योगी ने क्लियर कट जवाब दिया। उन्होंने कहा- "जब आपराधी कानून को मानता नहीं...वो पुलिस पर फायर करता है तो क्या पुलिस को बंदूक सिर्फ दिखाने के लिए दी गई है।"
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर के होटल में मिली ऋषिकेश के इंजीनियर की लाश, हाथ में चोट लगी तो दोस्त से मंगाया था डेटॉल
VIDEO: अस्पताल के बेड पर ही बाल कटवाने लगा मरीज, विरोध करने पर कहा- 'अपने बेड पर कटवा रहा'