सीतापुर: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मरीज जिला अस्पताल के वार्ड में बाल कटवाता नजर आ रहा है। वहीं वार्ड में मौजूद अन्य लोग इसका विरोध करते नजर आ रहे हैं, जिसपर बाल कटवा रहा व्यक्ति विवाद करता नजर आ रहा है। बाल कटवाने का विरोध करने पर मरीज कहता देखा गया कि अपने बेड पर बाल कटवा रहा हूं। वहीं नर्स भी कार्रवाई करने के बजाय वीडियो बनाने का विरोध करती नजर आई। हालांकि सीएमएस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
मरीज ने बेड पर कटवाए बाल
दरअसल, सीतापुर जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने वार्ड में ही अपने बाल कटवाना शुरू कर दिया। इसे लेकर वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों के तीमारदारों ने विरोध किया। इसपर मरीज विवाद करने लगा। इसी बीच तीमारदार ने वार्ड में मरीज द्वारा करवाए जा रहे बाल का वीडियो बनाया। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो बनाने पर किया विरोध
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जिला अस्पताल के पेइंग वार्ड में भर्ती एक मरीज अपने बेड पर बैठा हुआ है, जबकि पास खड़ा एक अन्य शख्स उसके बाल काट रहा है। वीडियो बनाने वाला शख्स बाल कटवाने वाले मरीज से दूसरे मरीजों को बाल कटवाने से परेशानी होने की बात बोल रहा है, लेकिन बाल कटवाने वाला मरीज इस पर विवाद करते हुए कह रहा है कि वह अपने बेड पर बाल कटवा रहा है। इसी बीच वीडियो बनाने वाले शख्स ने ड्यूटी पर तैनात नर्स को बुलवाया और वार्ड में मरीज द्वारा बाल कटवाए जाने का विरोध करता हुआ नजर आ रहा है।
वायरल हो रहा वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि नर्स द्वारा वार्ड में बाल कटवा रहे मरीज से कुछ कहे बिना ही वीडियो बनाने से मना करती हुई दिखाई दे रही है। जब शख्स ने वीडियो बनाना बंद नहीं किया तो नर्स वार्ड से भाग गई। कुल मिलाकर वार्ड में मरीज द्वारा बाल कटवाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं सीएमएस ने जांच करके दोषी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। (इनपुट- मोहित मिश्रा)
यह भी पढ़ें-
संभल में मुस्लिम युवती हिंदू युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी, परिजनों ने की पुलिस से शिकायत