1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल में मुस्लिम युवती हिंदू युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी, परिजनों ने की पुलिस से शिकायत

संभल में मुस्लिम युवती हिंदू युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी, परिजनों ने की पुलिस से शिकायत

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Feb 03, 2026 02:59 pm IST,  Updated : Feb 03, 2026 03:03 pm IST

संभल में एक युवती हिंदू युवक से शादी करना चाहती है लेकिन परिजन शादी कराने से इनकार कर रहे हैं। मामला पुलिस तक पहुंच गया है।

संभल में मुस्लिम युवती हिंदू युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी - India TV Hindi
संभल में मुस्लिम युवती हिंदू युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी Image Source : REPORTER

उत्तर प्रदेश के संभल में हिंदू युवक से प्रेम प्रसंग के चलते एक मुस्लिम युवती शादी करने की जिद पर अड़ गई। युवती 26 जनवरी वाले दिन युवक के घर अपनी मर्जी से पहुंच गई थी। इसके बाद युवक के परिजनों ने शादी के लिए रज़ामंदी दे दी। लेकिन युवती के परिवार वालों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इस बीच मुस्लिम युवती के CWC के समक्ष बयान दर्ज कराए गए।

युवक-युवती के मुताबिक वो दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं। युवती ने अपना नाम बदलने पर भी विचार करने की बात कहते हुए कहा कि अगर उसे, युवक अंकित या उसके परिवार वालों को कोई नुकसान हुआ तो इसके जिम्मेदार उसके घर वाले होंगे।

चाल साल से चल रहा प्रेम प्रसंग

संभल के हयातनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी अंकित कुमार और मुस्लिम युवती समरीन के बीच पिछले करीब चार वर्षो से प्रेम संबंध चलने की बात सामने आई है। दरअसल पूरा मामला थाना हजरतनगर गढ़ी के गांव नवाडा से प्रकाश में आया है। युवक-युवती के अनुसार बताया गया कि 26 जनवरी को मुस्लिम प्रेमिका समरीन समरीन प्रेमी युवक अंकित के घर अचानक पहुंच गई। युवती उसके साथ रहने व शादी करने के लिए जिद पर अड़ गई। चूंकि मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में विवाद की आंशका उत्पन्न हो गई। जिसके चलते अंकित के घर वालों ने युवती को कुछ समय के लिए रिश्तेदारी में भेज दिया।

युवती के परिजन पहुंचे थाने

इधर युवती के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। बीते सोमवार को पुलिस मुस्लिम युवती को बहजोई स्थित बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष लेकर पहुंची। जहां न्यायपीठ के सामने युवती ने बयान दर्ज कराए गए। युवक अंकित ने बताया कि वह और युवती समरीन पिछले चार सालों से एक-दूसरे के संपर्क में थे। और दोनों के बीच प्रेम संबंध था। अंकित के अनुसार समरीन अपनी मर्जी से उसके घर आई थी। उसने साफ कहा था कि वह उससे ही शादी करना चाहती है। उसने किसी तरह का दबाव उस पर नहीं बनाया। जब पुलिस को जानकारी मिली तो हम दोनों पुलिस के समक्ष उपस्थित हुए। इसके बाद कोर्ट और बाल कल्याण समिति के सामने समरीन ने अपने बयान दिए जो पूरी तरह मेरे पक्ष में हैं।

लड़का बोला- हम दोनों बालिग

अंकित ने आगे कहा कि हम दोनों बालिग हैं और कानून के अनुसार हिंदू रीति-रिवाज से शादी करना चाहते हैं। वहीं मुस्लिम लड़की समरीन ने बताया कि मेरा नाम समरीन है और मैं गांव नवाडा की रहने वाली हूँ। मेरी अंकित से पिछले चार सालों से बातचीत और संबंध हैं। 26 जनवरी को मैं अपनी मर्जी से अंकित के घर गई थी। जब मेरी अम्मी को इसका पता चला तो उन्होंने कानूनी कार्रवाई की। समरीन ने स्पष्ट कहा कि उस किसी तरह का दबाव नहीं है। मैं अंकित के साथ रहना चाहती हूँ। और हिंदू धर्म के अनुसार शादी करना चाहती हूँ। ये मेरा खुद का फैसला है। अगर मुझे,अंकित को या उसके परिवार को कोई नुकसान होता है। तो इसके जिम्मेदार मेरे घर वाले होंगे। समरीन ने कहा कि शादी के बाद वह हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अपना नाम बदलने पर भी विचार करेगी।

रिपोर्ट- रोहित व्यास, संभल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।