1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: मुस्लिम युवक पर 300 लड़कियों का धर्म परिवर्तन करवाने और यौन शोषण का आरोप, पीड़िता ने सुनाई आपबीती

यूपी: मुस्लिम युवक पर 300 लड़कियों का धर्म परिवर्तन करवाने और यौन शोषण का आरोप, पीड़िता ने सुनाई आपबीती

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Feb 03, 2026 02:58 pm IST,  Updated : Feb 03, 2026 03:19 pm IST

यूपी के बस्ती में एक मुस्लिम युवक और उसके परिजनों पर एक लड़की ने आरोप लगाया है कि इन लोगों ने 300 लड़कियों का धर्म परिवर्तन करवाया है और उन्हें देह व्यापार में उतारा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

basti- India TV Hindi
पीड़ित महिला ने सुनाई आपबीती Image Source : REPORTER INPUT

बस्ती: यूपी के बस्ती से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हिंदू युवती ने एक मुस्लिम युवक पर आरोप लगाया है कि उसने अपनी पहचान छिपाकर उसके साथ नजदीकियां बढ़ाईं और फिर रेप किया। युवती को जब युवक की सच्चाई पता लगी तो युवक की तरफ से उसे धमकाया गया और धर्म परिवर्तन का प्रेशर बनाया गया।

आरोपी युवक गिरफ्तार

बस्ती पुलिस ने इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी अजफरुल हक को मुंबई के बांद्रा इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और उसके खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। 

पुलिस के अनुसार, हालही में दर्ज एक प्राथमिकी में एक युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर उससे नजदीकी बढ़ाई और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती को सच्चाई का पता चला तो उसे कथित रूप से धमकाया गया। पीड़िता की शिकायत पर बस्ती कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी।

पहले से गंभीर अपराधों में लिप्त रहा है आरोपी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पर पहले से लूट, रंगदारी और धोखाधड़ी जैसे मामलों में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस से बचता रहा। बस्ती एसपी के निर्देश पर स्वाट टीम और सर्विलांस की मदद से तकनीकी इनपुट जुटाए गए और आखिर में उसे मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया।

डीएसपी का सामने आया बयान

डीएसपी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इस मामले में और लोग शामिल हैं और क्या अन्य पीड़ित भी हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी का किसी संगठित गिरोह से संबंध तो नहीं है।

इस घटना के सामने आने के बाद सामाजिक संगठनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पीड़िता ने सुनाई आपबीती

पीड़िता ने आरोप लगाया, "मुझे 2023 में ये युवक मिला था और उसने अपनी पहचान हिंदू के रूप में बताई थी। मेरी उससे बातचीत होने लगी थी। उसने मेरे ऊपर गन लगाकर रेप किया। इसके बाद वो मुझे शादी का झांसा देकर बहुत दिनों तक टहलाता रहा। एक दिन वह मुझे अपने घर लेकर गया, तब मुझे पता लगा कि वह मुस्लिम है। वहां उसके परिवार ने मुझ पर धर्म परिवर्तन का प्रेशर बनाया। इसके बाद मुझे एक कमरे में बंद कर दिया गया, जहां युवक और उसके भाई ने मेरे साथ गलत काम किया। इसके बाद एक और शख्स वहां पर आया और उसने भी मेरे साथ रेप किया।"

पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया, "आरोपी युवक और उसका परिवार सेक्स रैकेट भी चलाता है और उनके आतंकियों से संबंध हैं। ये लोग पहले प्रेम जाल में फंसाते हैं, शारीरिक संबंध बनाते हैं और फिर उन्हें ब्लैकमेल करते हैं।"

पीड़िता ने आरोप लगाया, "300 से ज्यादा हिंदू लड़कियां उसका शिकार हो चुकी हैं। जिसमें से एक मैं भी हूं। ना जानें कितनी लड़कियों को बेच दिया गया है।" (रिपोर्ट: बस्ती से कमलेश सिंह)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।