यूपी के बस्ती में एक मुस्लिम युवक और उसके परिजनों पर एक लड़की ने आरोप लगाया है कि इन लोगों ने 300 लड़कियों का धर्म परिवर्तन करवाया है और उन्हें देह व्यापार में उतारा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बस्ती में एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया गया है जो अपने ही बच्चों को जिंदा दफनाने की कोशिश कर रहा था। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
यूपी के बस्ती जिले में जीआरपी ने तीन यात्रियों की जान बचा ली। दरअसल, एक शख्स ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिर गया, उसे गिरता देख उसकी दो बेटियां भी ट्रेन से कूद गईं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
बस्ती जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। यहां अभद्र टिप्पणी किए जाने से नाराज कांवड़ियों ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने बैरिकेड में आग लगा दी और पुलिस वैन में भी तोड़फोड़ की।
बस्ती में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां एक गरीब आदमी को 7.33 करोड़ रुपये का बिजली बिल थमा दिया गया। इतना भारी-भरकम बिल देखकर गरीब परिवार के होश उड़ गए।
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक अधिवक्ता की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपियों ने अधिवक्ता को पहले किडनैप किया। इसके बाद उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर गाड़ी चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी।
यूपी के बस्ती में एक मुस्लिम युवक ने प्यार की खातिर अपना धर्म और नाम बदल लिया और अपनी गर्लफ्रेंड से हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी की। इसका वीडियो भी सामने आया है।
यूपी के बस्ती जिले में एक व्यक्ति का शव स्कूल के अंदर जलता हुआ देखा गया। बताया जा रहा है कि स्कूल कई सालों से बंद था। वहीं मृतक व्यक्ति की पहचान उसी स्कूल के प्रबंधक के रूप में हुई है।
21 दिसंबर की रात पीड़ित को जन्मदिन पार्टी के बहाने गांव के आरोपी ने फोन कर बुलाया और जब पीड़ित पार्टी में शामिल होने गया तो वहां पर चार लोग मौजूद थे। पहले पीड़ित को निर्वस्त्र कर पीटा गया और फिर उसके मुंह पर पेशाब कर इस कृत्य का वीडियो बना लिया।
यूपी के बस्ती में 2 भाइयों ने जमीनी विवाद में अपनी ही मां और बहन को जिंदा जलाकर मार डाला है। इस घटना के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।
यूपी के बस्ती में बिजली विभाग के JE की शर्मनाक करतूत सामने आई है। इस जेई पर आरोप है कि उसने बिजली का बिल कम करवाने के नाम पर एक महिला का यौन शोषण किया।
यूपी के बस्ती जिले में एक व्यक्ति की BMW कार से टक्कर के बाद मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बीजेपी नेता के बेटे ने टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया।
यूपी के बस्ती जिले में एक शराबी ने चाट दुकानदार पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि शराबी ने पहले पैसे मांगे। मना करने पर उसने ईंट से हमला कर दिया। इसके बाद चाकू से दुकानदार का गला रेत दिया।
Lok Sabha Elections 2024: बस्ती में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इनके दोनों शहजादों की फ्लॉप फिल्म की बार-बार रिलीज से हैरान हूं। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन की परिवारवादी पार्टियों ने तुष्टीकरण की सारी हदें पार कर दी हैं।
Lok Sabha Elections 2024: नॉमिनेशन से पहले बस्ती लोकसभा सीट से बसपा ने प्रत्याशी बदल दिया है। अब यहां से लवकुश पटेल चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपनी जीत के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के बस्ती में सदर तहसील में तैनात एक नायब तहसीलदार ने अपने साथ तैनात महिला नायब तहसीलदार को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की है। आरोपी नायब तहसीलदार पीड़िता के सरकारी अवास का दरवजा तोड़कर घर में घुसा और रेप की कोशिश की है।
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक पत्थर घिसाई करने वाले मजदूर के खाते में अचानक दो अरब से ज्यादा रुपये आ गए। वो इस बात से तब तक बेखबर था जब तक उसे आयकर विभाग का नोटिस नहीं आया था। शिव प्रसाद निषाद का कहना है कि उनका पैन कार्ड खो गया था और शायद किसी ने इसका गलत इस्तेमाल किया है।
दिव्या मित्तल का लोगों से जुड़ने का अपना एक अलग ही तरीका है। वो हर गांवों में लोगों के लिए जन चौपाल का आयोजन कराती थी और इस दौरान लोगों की समस्या को सुनकर उनका समाधान कराती थी। अपने इस अनोखे तरीके के कारण वो जनपद मिर्जापुर के लोगों के बीच काफी फेमस थी।
नटवरलाल बजरंग बहादुर प्रतापगढ़ जिले के जेठवार का रहने वाला है और कानपुर यूनिवर्सिटी से बीए पास है।
UP News: यूपी में एक सड़क हादसे ने दिवाली की खुशी को मातम में बदल दिया। उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार का खड़े कंटेनर में घुस गई। इस कारण मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई। एक की मौत इलाज के दौरान हुई।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़