1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बस्ती में सामने आया शर्मसार करने वाला मामला, पिता पर नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म का आरोप

बस्ती में सामने आया शर्मसार करने वाला मामला, पिता पर नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म का आरोप

 Edited By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jul 11, 2026 10:51 am IST,  Updated : Jul 11, 2026 10:51 am IST

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में ऐसा शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया। यहां दो नाबालिग बेटियों ने अपने पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

Representative image- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : ANI

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान करके रख दिया है। बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें 2 नाबालिग बेटियों ने अपने पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बस्ती में दो सगी बेटियों ने अपने ही पिता पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगाते हुए  सनसनी फैला दी जिसमें इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ अपनी ही सही बेटियों से दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पिता कई महीनों से कर रहा था गलत हरकत

बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाले इस मामले में 14 और 16 साल की दो सगी बहनों ने अपने सगे पिता पर जबरन शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है। युवतियों का आरोप है कि उसके पिता पिछले कई महीनों से उनके साथ गलत हरकत कर रहा है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसके पिता शराब के नशे में अक्सर उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए शारीरिक संबंध बनाते हैं। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर उसे धमकाया गया कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि डर के कारण वह लंबे समय तक चुप रही, लेकिन अब उसने पुलिस से सुरक्षा और आरोपी पिता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पिता की हरकत से परेशान होकर मां को सुनाई आपबीती

दोनों नाबालिग बेटियां जब अपने पिता की हरकत से परेशान हो गई तो उन्होंने पूरी बात अपनी मां को बताई, जिसके बाद मां ने इस का विरोध किया लेकिन वह नहीं रुका और अपनी ही सगी बेटियों से जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसके बाद परेशान होकर पीड़िता की मां ने अपने ही पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी, तहरीर देने के बाद आरोपी पिता घर से फरार हो गया और अलग-अलग फोन नंबर से तहरीर वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकी देने लगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस एक्टिव हुई और दरिंदे बाप को धर दबोचा जिसमें अभियुक्त के खिलाफ धारा 65(1), 352(2), 5N/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

(रिपोर्ट - कमलेश सिंह)

ये भी पढ़ें

डेढ़ साल के मासूम को 8 बार पटक कर हत्या करने वाले चाचा को फांसी की सजा, 41 दिन में कोर्ट ने सुनाया फैसला

हरदोई की अनुपमा पांडेय की सीतापुर के होटल में रहस्यमयी मौत: 8 जुलाई से कमरा नंबर 201 में आकर रुकी थी, आत्महत्या या हत्या?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।