1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संबंध बनाकर बनाया वीडियो, 12वीं छात्रा ने बनाई दूरी तो सिर और सीने में मारी गोली

संबंध बनाकर बनाया वीडियो, 12वीं छात्रा ने बनाई दूरी तो सिर और सीने में मारी गोली

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 03, 2026 10:50 am IST,  Updated : Mar 03, 2026 11:02 am IST

एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका को घर में घुसकर गोली मार दी। मृतिका 12वीं की छात्रा थी। सनकी ने प्रेमिका की मां पर भी फायरिंग की थी, लेकिन गोली मिस हो गई।

12वीं छात्रा की गोली मारकर हत्या- India TV Hindi
12वीं छात्रा की गोली मारकर हत्या Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका को घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। पहली गोली सिर में और दूसरी गोली सीने में उतार दी। मृतिका 12वीं की छात्रा थी। सोमवार रात करीब 1.0 बजे के आस-पास सिरफिरे आशिक घर में घुसा और ताबड़तोड़ दो गोलियां प्रेमिका पर दाग दीं। जब घरवाले गोली की आवाज पर उठे तो उन पर असलहा तान दिया। प्रेमिका की मां पर भी फायरिंग की, लेकिन गोली मिस हो गई और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।

छात्रा के घर में घुसकर की हत्या

मृतिका अनुष्का अपने भाई अवनीश के साथ घर के बरामदे में सो रही थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला आरोपी मंदीप अवैध असलहे के साथ वहां पहुंचा। उसने गहरी नींद में सो रही अनुष्का पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पहली गोली अनुष्का के सिर में और दूसरी उसके सीने में लगी, जिससे वह लहूलुहान हो गई। गोली की आवाज सुनकर जब पास सो रहे भाई ने शोर मचाया, तो बाहर सो रही मां दौड़कर आई। सनकी मंदीप ने मृतिका की मां की मच्छरदानी हटाकर उन पर भी असलहा तान दिया और फायरिंग की, लेकिन गनीमत रही कि गोली मिस हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

केस दर्ज होने के बाद था फरार

जांच में सामने आया है कि आरोपी मंदीप ने पहले छात्रा को बहला-फुसलाकर उससे संबंध बनाए थे। उसका वीडियो-फोटो बना लिया। कुछ दिनों बाद लड़की ने मंदीप से पीछा छुड़ाना शुरू किया, तो नाराज होकर मंदीप ने 18 दिसंबर 2025 को वे तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थीं। इस मामले में परिजनों की शिकायत पर कलवारी थाने में IT एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज था। केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था, लेकिन अचानक गांव लौटकर उसने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दे दिया।

बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही थी छात्रा

सूचना मिलते ही दो थानों की फोर्स, सीओ कलवारी और पुलिस उपाधीक्षक बस्ती भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल किशोरी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा इन दिनों अपनी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

एएसपी श्यामाकांत ने बताया, "घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं, जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।"

(रिपोर्टर- कमलेश सिंह)

ये भी पढ़ें-

यूपी से प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए गए थे दुबई, बुर्ज खलीफा के पास फंसे दूल्हा-दुल्हन समेत 5 लोग; PM मोदी से लगाई गुहार

लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर गोलियां बरसाने वाला पकड़ा गया, रोहित गोदारा गैंग से कनेक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।