1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी से प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए गए थे दुबई, बुर्ज खलीफा के पास फंसे दूल्हा-दुल्हन समेत 5 लोग; PM मोदी से लगाई गुहार

यूपी से प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए गए थे दुबई, बुर्ज खलीफा के पास फंसे दूल्हा-दुल्हन समेत 5 लोग; PM मोदी से लगाई गुहार

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 03, 2026 08:59 am IST,  Updated : Mar 03, 2026 09:16 am IST

यूपी के दूल्हा और दुल्हन समेत दो परिवारों के पांच लोग दुबई में फंस गए हैं। वे सभी 25 फरवरी को वाराणसी से दिल्ली के लिए निकले। 27 फरवरी को दुबई पहुंचे। उनका 02 मार्च को लौटने का कार्यक्रम था।

दुबई में फंसे चंदौली के पांच लोग- India TV Hindi
दुबई में फंसे चंदौली के पांच लोग Image Source : PTI

ईरान पर अमेरिकी और इजरायली हमलों के बाद मिडिल ईस्ट सुलग रहा है। जवाबी कार्रवाई में ईरान खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य अड्डों के अलावा प्रमुख तेल ठिकानों को निशाना बनाया है। इस बढ़ते संघर्ष के बीच, उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के दूल्हा और दुल्हन समेत दो परिवारों के पांच लोग दुबई में फंस गए हैं। उड़ानें रद्द होने के कारण उनकी घर वापसी का रास्ता बंद हो गया है।

पिता ने बताया- बड़े बेटे की शादी तय है

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के निवासी और कोयला व्यापारी अजय जैन ने बताया कि उनके बड़े बेटे प्रिंस जैन (27) की शादी इसी साल अप्रैल में होनी तय हुई है। शादी को यादगार बनाने के लिए प्रिंस अपनी मंगेतर पायल जैन (26), छोटे भाई अरिहंत (19), पायल के भाई मोनू जैन (30) और उनकी पत्नी मुस्कान (28) के साथ प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए दुबई गए थे।

दुबई से 2 मार्च को लौटने की थी प्लानिंग

अजय जैन के अनुसार, वे सभी 25 फरवरी को वाराणसी से दिल्ली के लिए निकले। 27 फरवरी को दुबई पहुंचे। उनका 02 मार्च को लौटने का कार्यक्रम था। जैन ने कहा, "वे बुर्ज खलीफा के पास एक होटल में ठहरे हैं। हालांकि, ईरान से जुड़े संघर्ष और क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण उड़ान सेवाएं निलंबित कर दी गईं और वे योजना के अनुसार वापस नहीं लौट सके।"

जैन ने कहा कि फंसे हुए परिवार के सदस्यों ने दुबई में भारतीय दूतावास से संपर्क किया और उन्हें संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने की सलाह दी गई, लेकिन उनकी वापसी पर उन्हें स्पष्टता नहीं मिली है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने और उनके बच्चों और रिश्तेदारों की जल्द से जल्द सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की अपील की।

ये भी पढ़ें-

"अगर मैं न्यूक्लियर डील नहीं रोकता, तो 3 साल पहले ही परमाणु बम बना लेता ईरान", ट्रंप का दावा

ईरान के भीषण पलटवार से सुलग रहा मिडिल ईस्ट, अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा- इन देशों से तुरंत निकलो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।