1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हद है भाई! कुछ और नहीं मिला तो पेट्रोल भरवाने 300 लीटर की पानी टंकी लेकर पहुंच गया युवक, वीडियो वायरल

हद है भाई! कुछ और नहीं मिला तो पेट्रोल भरवाने 300 लीटर की पानी टंकी लेकर पहुंच गया युवक, वीडियो वायरल

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Mar 27, 2026 10:50 pm IST,  Updated : Mar 27, 2026 10:56 pm IST

पेट्रोल पंपों पर लग रही लाइनों के बीच एक वीडियो वायरल है, जिसमें शख्स 300 लीटर की टंकी लेकर तेल डलवाने पहुंच गया। इसे देखकर लाइनों में लगे हो हंसने लगे।

पेट्रोल भरवाने पानी की टंकी लेकर पहुंच गया युवक- India TV Hindi
पेट्रोल भरवाने पानी की टंकी लेकर पहुंच गया युवक Image Source : REPORTER

यूपी में बस्ती जिले के अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं, जहां लोग घंटों इंतजार करने के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि कुछ लोग पानी की टंकी तक लेकर पेट्रोल भरवाने पहुंच रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पानी की टंकी लेकर तेल भरवाने पहुंचा शख्स

जानकारी के मुताबिक, एक शख्स पेट्रोल भरवाने के लिए 300 लीटर की पानी की टंकी लेकर पेट्रोल भरवाने पहुंच गया। हालांकि उसे निराशा हाथ लगी। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने नियमों का हवाला देकर टंकी में पेट्रोल भरने से मना कर दिया। इसे देख लाइन में लोग हंसने लगे। लोग कहने लगे हद है...लोग टंकी लेकर तेल भरवाने पहुंच रहे हैं।

कथित तौर पर छोटे पेट्रोल पंपों पर तेल पूरी तरह खत्म हो चुका है, जबकि बड़े पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। डीजल और पेट्रोल के लिए मची अफरा-तफरी के बीच आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग सुबह से लाइन में लगकर शाम तक अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सप्लाई बाधित होने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है।

यहां देखें वीडियो

एडीएम प्रतिपाल चौहान ने किया ये दावा

पंप मालिकों और कर्मचारियों का कहना है कि उनके पास डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति नहीं पहुंच रही है, जिसके चलते वे लोगों को तेल देने में असमर्थ हैं। वहीं दूसरी ओर, जिला प्रशासन इस संकट को नकारता नजर आ रहा है। एडीएम प्रतिपाल चौहान ने मीडिया में बयान जारी करते हुए कहा है कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। हालांकि, जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग दिखाई दे रही है, जहां पंपों पर लंबी कतारें और लोगों की परेशानियां साफ तौर पर हालात बयां कर रही हैं। फिलहाल, इस पूरे मामले में प्रशासन और जनता के दावों के बीच बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर होती जा रही है।

रिपोर्ट- कमलेश सिंह, बस्ती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।