A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्टंटबाज पंछियों ने कर डाला हैरान, देखकर कहेंगे 'रोहित शेट्टी' की फिल्म में मिल जाएगा काम

स्टंटबाज पंछियों ने कर डाला हैरान, देखकर कहेंगे 'रोहित शेट्टी' की फिल्म में मिल जाएगा काम

फिल्मों में आपने बहुत स्टंट देखे होंगे..अप असलियत में भी देख लीजिए। टाइटैनिक वाला स्टंट करते ये पंछी आपको हैरान कर डालेंगे।

brids stunt- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/SUSANTANANDA3 brids stunt

आमतौर पर आपने फिल्मों में तरह तरह के स्टंट देखे होंगे। कई तरह के करतब, मार धाड़, कूदते फांदते हीरो और स्ंटट की भरमार रहती है फिल्मों में। फिल्मों में तो स्ंटट के लिए बाकायदा स्टंट मास्टर रखे जाते हैं लेकिन पंछियों के स्टंट कौन सिखाता होगा। जी हां, स्टंटबाज पंछियों का कारनामा देखकर लोग बाग हैरान हो रहे हैं। 

किसी फिल्म में ये सीन देखा होगा लेकिन असलियत में भी ऐसा होता है, ये इस वीडियो को देखकर यकीन हो जाएगा। इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक पंछी को दूसरा पंछी अपने ऊपर बिठाकर आसमान की सैर करवा रहा है। 

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा में कार्यरत सुसांत नन्दा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। सुसांत ने कैप्शन दिया है -डबल डैकर। 

दरअसल इस वीडियो में एक बत्तख दूसरी बत्तख को अपने ऊपर बिठाकर आसमान में उड़ी जा रही है। आमतौर पर ऐसे नजारे असलियत में नहीं दिखते इसलिए लोग हैरान हो रहे हैं। 

इसे देखकर लगता है कि पंछी भी स्टंट करते हैं और इन पंछियों को बिना देर किए रोहित शेट्टी को अपनी फिल्मो में ले लेना चाहिए क्योंकि उनकी फिल्मों में जबरदस्त स्टंट होता है।