A
Hindi News वायरल न्‍यूज VIDEO: गाजियाबाद में पार्किंग को लेकर बवाल, 10-12 लोगों में गुत्थम-गुत्था और जमकर मारपीट

VIDEO: गाजियाबाद में पार्किंग को लेकर बवाल, 10-12 लोगों में गुत्थम-गुत्था और जमकर मारपीट

Ghaziabad Parking Fight: गाजियाबाद में पार्किंग को लेकर विवाद और उसके झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में 10-12 लोगों के बीच मारपीट होती दिख रही है। इस लड़ाई में महिलाओं को भी चोट आई है।

Ghaziabad parking dispute- India TV Hindi Image Source : REPORTERS INPUT गाजियाबाद के सूर्य नगर में पार्किंग को लेकर मारपीट हुई है।

Ghaziabad Fight Video: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पार्किंग को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लिंक रोड तहां क्षेत्र के सूर्य नगर इलाके में पार्किंग को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गई। यह घटना शुक्रवार रात करीब 12 बजे की है।

खाली प्लॉट में गाड़ी खड़ी करने पर जमकर मारपीट

बता दें कि मामला लिंक रोड थाना क्षेत्र के सूर्य नगर इलाके का है। यहां रहने वाले मित्तल पक्ष ने घर के बराबर में खाली प्लॉट में अपनी गाड़ी खड़ी कर दी थी। पड़ोस में रहने वाले मल्होत्रा पक्ष ने इस बात को लेकर मारपीट शुरू कर दी।

10-12 लोगों में हुई गुत्थम-गुत्था

वीडियो में दिख रहा है कि 10-12 लोगों की आपस में गुत्थम-गुत्था चल रही है। इसमें महिलाएं बचाने की कोशिश कर रही हैं। वहीं, उनमें से कुछ लोग थप्पड़ मारते हुए दिख रहे हैं। मामला शांत कराने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन उग्र हुए लोग मानने को तैयार नहीं थे।

मित्तल पक्ष पर दबंगई का है आरोप

पुलिस का कहना है कि मित्तल पक्ष अभी कुछ देने पहले ही यहां शिफ्ट हुआ है, जबकि आरोपी मल्होत्रा पक्ष इस परिवार पर अपनी दबंगई दिखाता है। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में मित्तल पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कानून को हाथ में लेने वालों पर एक्शन

लिंक रोड थाना इंचार्ज रविंद्र चंद्र पंत ने बताया कि एक पक्ष ने खाली प्लॉट पर कार खड़ी की थी, जिसको लेकर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई। दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष में दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इससे एक पक्ष के सिर में चोट आई है तो वहीं दूसरे पक्ष के पैर की हड्डी टूटी है।

आरोपी पक्ष की महिला का पुलिस पर आरोप

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा और एक पक्ष के सौरभ और रोहित को गिरफ्तार कर लिया। दोनों का मेडिकल कराकर 151 में चालान कर दिया। गिरफ्तार आरोपियों के पक्ष की मीनू मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि उनके पैर में भी फैक्चर हुआ है। उन लोगों ने मेरी बुजुर्ग सास पर भी हमला किया था, लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई और पुलिस ने मेरे पति को ही गिरफ्तार कर लिया।

(इनपुट- जुबेर अख्तर)

ये भी पढ़ें- बारात बनी जंग का मैदान! घराती और बराती भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे, मारपीट का वीडियो वायरल