A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में आतंकवाद संबंधी मौतें 10 साल में 748 फीसदी बढ़ी

पाकिस्तान में आतंकवाद संबंधी मौतें 10 साल में 748 फीसदी बढ़ी

नई दिल्ली: पाकिस्तान में आतंकवादी घटनाओं में मरने वालों के आंकड़े घटने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार को एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए छह आतंकवादियों ने एक बस में घुस कर स्वचालित

करांची में बुधवार को जिस बस पर आतंकवादी हमला हुआ, उसमें कथित तौर पर 60 शिया मुस्लिम यात्रा कर रहे थे। पाकिस्तान में तालिबान और सुन्नी चरमपंथी लगातार शिया मुस्लिमों को निशाना बना रहे हैं।

साउथ एशियन टेररिज्म पोर्टल के ताजा आंकड़े के मुताबिक बुधवार के बस हमले से पहले आतंकवादी हिंसा में अकेले 2015 में पाकिस्तान में अब तक 1,520 लोग मारे गए हैं।

Latest World News