पाकिस्तान की तरह भारत भी आतंकवाद की आग से झुलसता रहा है, हालांकि इसकी तीव्रता भारत में कम है।
भारत में 2005 से 2014 तक 19,385 लोग आतंकवादी घटनाओं में मारे गए हैं, दूसरे शब्दों में यह संख्या रोजाना आधार पर पांच है। इनमें से 45.97 फीसदी यानी 8,911 आतंकवादी, 37.72 फीसदी यानी 7,312 आम नागरिक और 16.31 फीसदी यानी 3,162 सुरक्षा बलों के जवान हैं।
भारत में 2015 में अब तक आतंकवादी हिंसा में 251 लोग मारे जा चुके हैं।
Latest World News