A
Hindi News विदेश एशिया चीन का बड़ा फैसला, अब भारतीय वीजा के लिए ऑनलाइन कर सकेंगे अप्लाई; जानें कब से मिलेगी सुविधा

चीन का बड़ा फैसला, अब भारतीय वीजा के लिए ऑनलाइन कर सकेंगे अप्लाई; जानें कब से मिलेगी सुविधा

चीन ने बड़ा कदम उठाया है। भारत में चीन के राजदूत शू फेहॉन्ग ने कहा है कि भारतीयों के लिए चीन का ऑनलाइन वीजा एप्लीकेशन सिस्टम फिर से शुरू हो जाएगा। यह सुविधा 22 दिसंबर 2025 से शुरू होगी।

China Online Visa Application System (Representational Image)- India TV Hindi Image Source : FREEPIK China Online Visa Application System (Representational Image)

China Online Visa Application System: भारत और चीन के बीच बदलते रिश्तों का असर सतह पर भी नजर आ रहा है। भारत से चीन जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद चीन ने भारतीय नागरिकों के लिए फिर से ऑनलाइन वीजा आवेदन की सुविधा बहाल करने का फैसला किया है। 

भारत में चीन के राजदूत ने की घोषणा

भारत में चीन के राजदूत शू फेहॉन्ग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी आधिकारिक घोषणा की है।  उनके अनुसार, 22 दिसंबर 2025 से भारतीयों के लिए चीन का ऑनलाइन वीजा एप्लीकेशन सिस्टम फिर से शुरू हो जाएगा। इससे अब भारतीय यात्रियों को चीन का वीजा लेने के लिए दूतावास या वीजा सेंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि घर बैठे ही पूरी प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

यहां मिलेगी पूरी जानकारी

भारत से जो भी यात्री चीन जाना चाहते है वो चीनी वीजा से जुड़ी आधिकारिक वेबसाइट visaforchina.cn/DEL3_EN/qianzh पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इतना ही नहीं यात्री इस वेबसाइट के जरिए वीजा से संबंधित अन्य जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। 

भारत ने भी उठाया था बड़ा कदम

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, भारत ने चीनी नागरिकों के लिए पर्यटक वीजा जारी करना पहले ही शुरू कर दिया है। साल 2020 में सीमा पर हुए तनाव के बाद यह सुविधा निलंबित कर दी गई थी। अब चीन ने  भी वीजा को लेकर बड़ा ऐलान किया है जिससे साफ है कि दोनों देश संबंधों को सामान्य करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

भारत और चीन के बीच सुधरे संबंध

भारत और चीन के बीच संबंधों में सुधार सुधार उच्च-स्तरीय वार्ताओं के चलते संभव हो सका है। अक्टूबर 2024 में दोनों देशों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तैनात अग्रिम सैनिकों को पीछे हटाने का समझौता किया था। इसके बाद रूस के कजान में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच अहम मुलाकात हुई थी। भारत और चीन ने सीमा विवाद समेत सभी लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए रोडमैप तैयार करते हुए द्विपक्षीय तंत्रों को फिर से सक्रिय किया है।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में मारे गए 6 आतंकी; पंजाब से 12 गिरफ्तार

सऊदी सरकार का डिजिटल कदम, जानें क्या है Nusuk Card जिसके बिना नहीं होगी हज यात्रा; पढ़ें पूरी जानकारी

Latest World News